इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड सभी स्टेडियम में अच्छे हैं। लेकिन कुछ स्टेडियम में रिकॉर्ड खराब भी है। तो ऐसा ही रिकॉर्ड के बारे में देखते हैं कि, “मुंबई इंडियंस की टीम का नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में प्रदर्शन।”
मुंबई इंडियंस के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रदर्शन
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम का आईपीएल में रिकॉर्ड उतना खास नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अंतिम बार 2014 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मैदान में जीत हासिल की थी। उसके बाद उन्होंने इस मैदान में एक भी मैच नहीं जीता है। आईपीएल 2015 से अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 5 मैच खेले हैं और पांचों मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस के लगातार छठी हार
IPL 2015 में मुंबई इंडियंस का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। उस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम 164 रन ही बना पाई थी। उसके उत्तर में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 165 रन बनाए थे। उस मैच में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 53 गेंद में 79 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था।

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। उस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने प्रथम बल्लेबाजी कर 207 रन जोड़ दिए थे। उसके उत्तर में मुंबई इंडियंस की टीम केवल 152 रन ही बना पाई थी।
IPL 2023 का क्वालीफायर 2 मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच इसी मैदान में खेला गया था। उस मैच में भी गुजरात टाइटंस ने प्रथम बल्लेबाजी में 233 रन बनाए थे। उस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम केवल 171 रन ही बना पाई थी। इस मैच में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शुभमन गिल ने 60 गेंद में 10 छक्के और 7 चौके के बदौलत 129 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच भी जीता था।

आईपीएल 2024 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का मुकाबला खेला गया था। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने 168 रन बनाए थे। इस मैच में रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 162 रन बना पाई थी। इस मैच में साई सुदर्शन ने 39 गेंद में 45 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था।
आईपीएल 2025 में इस मैदान में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का मुकाबला था, तब गुजरात टाइटंस ने प्रथम बल्लेबाजी कर 196 रन जोड़ दिए थे। रन चेस में मुंबई इंडियंस की टीम 160 रन ही बना पाई थी। इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने चार ओवर में 18 रन खर्च कर दो विकेट लिए थे।
आईपीएल 2025 का क्वालीफायर 2 मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। उस मैच में मुंबई इंडियंस ने 203 रन बनाए थे। श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी से पंजाब किंग्स की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही थी। श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों में 87 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था। मुंबई इंडियंस की टीम की यह इस मैदान में लगातार छठी हार है।