IPL की एक सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Pankaj Chavda

May 26, 2025

सबसे ज्यादा रन - thumbnail

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। टीम की सफलता के लिए उनके बल्लेबाजों का बल्ला चलना बहुत अनिवार्य है। आइए देखते हैं, “आईपीएल की एक सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।”

सूर्यकुमार यादव (2025, 2023)

मुंबई इंडियंस की टीम के लिए IPL की एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 में अपने नाम किया है। आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने 14 पारियों में 640 रन बनाए हैं। उन्होंने लगातार 14 पारियों में 25 से ज्यादा रन बनाए हैं। अब नया कीर्तिमान सूर्यकुमार के नाम है। आईपीएल 2023 की सीजन में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। आईपीएल 2023 में उन्होंने 605 रन बनाए थे।

सचिन तेंदुलकर (2010, 2011)

Sachin tendulkar in MI

आईपीएल 2010 की सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 618 रन बनाए थे। आईपीएल 2010 में मुंबई इंडियंस की टीम फाइनल में भी पहुंची थी, जो मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में एकमात्र फाइनल का मुकाबला हारा है। आईपीएल 2010 में सचिन ने ऑरेंज कैप भी जीता था। आईपीएल 2011 की सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक 553 रन सचिन तेंदुलकर ने ही बनाए थे। दो लगातार सीजन में वह MI के लिए टॉप स्कोरर थे।

लेंडल सिमंस (2015)

Lindl simmons in MI

लेंडल सिमंस ने आईपीएल 2015 की सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल 2015 में 540 रन बनाए थे। आईपीएल 2015 के फाइनल मैच में लेंडल सिमंस ने 45 गेंदों में 68 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा (2013)

Rohit sharma in MI

आईपीएल 2013 की सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा थे। रोहित शर्मा ने आईपीएल 2013 की सीजन में 538 रन बनाए थे, जो रोहित शर्मा का बतौर बल्लेबाज श्रेष्ठ सीजन था। 2013 में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती थी।

Share With

Leave a Comment