MI vs LSG: रोहित की सलाह के बावजूद मुंबई मैच हार गया?

Pankaj Chavda

April 5, 2025

रोहित शर्मा की सलाह - Thumbnail

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले में रोहित शर्मा मैच नहीं खेल रहे थे, लेकिन रोहित ने टाइम आउट के दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या को बोलिंग कैसी करनी चाहिए, वह सलाह दी थी।

मुंबई इंडियंस ने जब टॉस जीतकर बोलिंग चुनी थी, तब लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज ने पावरप्ले में ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि मिचेल मार्श ने पावरप्ले में ही अपना अर्धशतक पूरा कर दिया था। जब पावरप्ले खत्म हुआ, तब लखनऊ का स्कोर बिना विकेट खोए 69 रन बन गया था।

Hardik and rohit shrma

पावरप्ले के बाद जब टाइम आउट के दौरान रोहित शर्मा मैदान में आए थे, तो उन्होंने हार्दिक पांड्या को सलाह दी कि इस पिच पर धीमी बोलिंग करनी चाहिए। जब भी आप फास्ट बोलिंग करते हैं, तो गेंद आसानी से बैट पर आती है और गेंद सीम रेखा के बाहर चली जाती है। आप जब धीमी गेंद फेंकोगे, तब ही आपको विकेट मिलेंगी।

टाइम आउट के बाद जब पहला ओवर विग्नेश पुथुर लेकर आया, तो वह लगातार धीमी गेंद फेंक रहा था और वहीं मिचेल मार्श आउट हो गया था। फिर जब लखनऊ का विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन बैटिंग करने आया, तब हार्दिक ने भी लगातार धीमी और इंटू द पिच बोलिंग की और पूरन जल्द आउट हो गया था। मैच में जब भी किसी गेंदबाज ने फास्ट बोलिंग फेंकी, तब उसने रन दिए थे। हार्दिक पांड्या ने धीमी गेंद से मैच में पांच विकेट लिए थे।

मुंबई इंडियंस टीम की हार के कारण

MI vs LSG मुकाबले में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे, यह एक बड़ा कारण था। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने 200 से ज्यादा रन दिए थे। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना पाए थे।

Tilak varma ritiring out

सबसे बड़ा कारण तिलक वर्मा ने रन बोल अपनी पारी खेली थी। लिसा स्थालेकर ने कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट करने में इतनी लेट हो गई कि मुंबई इंडियंस यह मैच 12 रनों से हार गया।

Share With

Leave a Comment