मेजर क्रिकेट लीग (MLC) अमेरिका में खेली जाती है। इस लीग में बहुत से बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। तो ऐसा ही कुछ हम आज देखते हैं कि मेजर क्रिकेट लीग में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
फाफ डु प्लेसिस

मेजर क्रिकेट लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड टेक्सास सुपर किंग्स (TSK) के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस के नाम है। साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने एमएलसी में तीन शतक बनाए हैं। उन्होंने एमएलसी 2024 और दो 2025 में शतक बनाया है। एमएलसी में वह टेक्सास सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं।
फिन एलेन

मेजर क्रिकेट लीग में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन दो शतक बनाया है। फिन एलेन ने MLC 2023 और 2025 में शतक लगाया है। फिन एलेन ने एमएलसी 2025 में 51 गेंदों में 151 रन बनाए थे, जो एमएलसी में व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर है। उन्होंने इस पारी में 19 छक्के लगाए थे, जो किसी भी T20 लीग और T20 इंटरनेशनल मैच में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है।
निकोलस पूरन

निकोलस पूरन मेजर क्रिकेट लीग में MI न्यूयॉर्क के लिए खेलते हैं। निकोलस पूरन ने एमएलसी में 2 शतक बनाया है। निकोलस पूरन ने पहला शतक एमएलसी 2023 के फाइनल मैच में 55 गेंदों में 137* रन बनाए थे। MLC 2023 में इस शतक से MI न्यूयॉर्क ने फाइनल जीता था। MLC 2025 में निकोलस पूरन ने दूसरा शतक सिएटल ओरकास के खिलाफ 60 गेंदों में 108* रन बनाए थे।
आंद्रे फ्लेचर
The Spiceman lead the charge for the Knight Riders, whacking a dominating 118 runs off 58 balls. There's no better man for tonight's Stake Player of the Match. 🏆@StakeIND x @stakenewsindia pic.twitter.com/yqDNPd6ShF
— Cognizant Major League Cricket (@MLCricket) July 7, 2025
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर ने मेजर लीग क्रिकेट में दो शतक बनाया है। मेजर क्रिकेट लीग में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर ने पहला शतक वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 60 गेंदों में 104 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए थे। लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर ने दूसरा शतक सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के खिलाफ 58 गेंदों में 118 रन बनाए थे जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन के नाम मेजर लीग क्रिकेट में एक शतक है। उन्होंने एमएलसी 2023 में 44 गेंदों में 110* रन MI न्यूयॉर्क के खिलाफ बनाए थे। हेनरिक क्लासेन MLC में सिएटल Orcas की टीम का कप्तान है।
रायल रिकल्टन

रायल रिकल्टन ने MLC 2024 में एक शतक बनाया था। रायल रिकल्टन ने 66 गेंदों में 106 रन बनाए थे।
ग्लेन मैक्सवेल
The man of the hour 🔥 pic.twitter.com/qlB8WQ7EQ5
— Cognizant Major League Cricket (@MLCricket) June 18, 2025
ग्लेन मैक्सवेल ने एमएलसी 2025 में एक शतक बनाया है। ग्लेन मैक्सवेल ने लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के खिलाफ 49 गेंदों में 106 रन बनाए थे।