महिला क्रिकेट ने पिछले कुछ सालों में बहुत लोकप्रियता हासिल की है। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में कुछ ऐसी पारियां देखने को मिलती हैं जिनमें दर्शकों को बहुत आनंद मिलता है। खासकर जब कोई महिला क्रिकेटर एक इनिंग में बहुत चौके लगाती है, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी हर क्रिकेट प्रेमी को रोमांचित करती है। तो आइए देखते हैं कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली टॉप खिलाड़ियों के बारे में।
महिला क्रिकेटरों के रिकॉर्ड्स

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिसा हेली के नाम है। एलिसा हेली ने इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ क्राइस्टचर्च के मैदान में 3 अप्रैल 2022 को एक पारी में 26 चौके लगाए थे। इस पारी में एलिसा हीली ने 138 गेंदों में 170 रन बनाए थे। भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने 20 जुलाई 2017 को ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के खिलाफ एक पारी में 20 चौके लगाकर 171* रन बनाए थे।
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली टॉप बल्लेबाजों की सूची
खिलाड़ी | चौके | विपक्षी टीम | उस मैच में रन | तारीख |
एलिसा हेली (AUS) | 26 | इंग्लैंड महिला | 170 | 3 अप्रैल 2022 |
सारा टेलर (ENG) | 24 | दक्षिण अफ्रीका महिला | 147 | 5 जुलाई 2017 |
बेलिंडा क्लार्क (AUS) | 22 | डेनमार्क महिला | 229* | 16 दिसंबर 1997 |
चमारी अटापट्टू (SL) | 22 | ऑस्ट्रेलिया महिला | 178* | 29 जून 2017 |
टैमी ब्यूमोंट (ENG) | 22 | दक्षिण अफ्रीका महिला | 148 | 5 जुलाई 2017 |
हरमनप्रीत कौर (IND) | 20 | ऑस्ट्रेलिया महिला | 171* | 20 जुलाई 2017 |
चार्लोट एडवर्ड्स (ENG) | 19 | आयरलैंड महिला | 173* | 16 दिसंबर 1997 |
करेन रोल्टन (AUS) | 19 | श्रीलंका महिला | 154* | 1 दिसंबर 2000 |
सूजी बेट्स (NZ) | 19 | पाकिस्तान महिला | 168 | 19 मार्च 2009 |
मेग लैनिंग (AUS) | 19 | श्रीलंका महिला | 152* | 29 जून 2017 |
बारबरा डेनियल्स (ENG) | 18 | पाकिस्तान महिला | 142* | 12 दिसंबर 1997 |
करेन रोल्टन (AUS) | 18 | दक्षिण अफ्रीका महिला | 107* | 13 दिसंबर 2000 |
स्टेफनी टेलर (WI) | 18 | श्रीलंका महिला | 171 | 3 फरवरी 2013 |
जेनेट ब्रिटिन (ENG) | 17 | पाकिस्तान महिला | 138 | 12 दिसंबर 1997 |
चार्लोट एडवर्ड्स (ENG) | 17 | नीदरलैंड महिला | 139* | 30 नवंबर 2000 |
मेग लैनिंग (AUS) | 17 | न्यूजीलैंड महिला | 112 | 5 फरवरी 2013 |
रेचेल प्रीस्ट (NZ) | 17 | वेस्टइंडीज महिला | 90 | 6 जुलाई 2017 |
एलिसा हेली (AUS) | 17 | वेस्टइंडीज महिला | 129 | 30 मार्च 2022 |
- महिला वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली बल्लेबाजों की सूची - अक्टूबर 10, 2025
- महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक: जानें टॉप 5 रिकॉर्डधारी बल्लेबाज - अक्टूबर 10, 2025
- कॉलेप्स के बाद भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन - अक्टूबर 9, 2025