महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत 1973 से हुई थी। तब से हर एक महिला क्रिकेटर कुछ अच्छे रिकॉर्ड बनाती हैं, तो कुछ खिलाड़ियों का नाम शर्मनाक रिकॉर्ड में दर्ज होता है। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में कई बार महिला क्रिकेटर बिना खाता खोले ही आउट हो जाती हैं। तो आइए देखते हैं कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा डक बनाने वाली महिला क्रिकेटरों के बारे में।
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा डक बनाने वाली महिला क्रिकेटरों की सूची
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा डक बनाने का खराब कीर्तिमान डेनमार्क की महिला क्रिकेटर एस. नीलसन के नाम है। डेनमार्क की इस महिला क्रिकेटर ने अपने करियर में विश्व कप में पांच बार शून्य के स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया है। इस सूची में भारतीय महिला क्रिकेटर लोपमुद्रा भट्टाचार्य का नाम भी शामिल है। इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने भी अपने महिला विश्व कप में पांच डक बनाए हैं।
खिलाड़ी का नाम | मैच | पारी | शून्य (डक) |
एस नीलसन (डेनमार्क) | 13 | 11 | 5 |
आई शूफ (नीदरलैंड) | 8 | 8 | 5 |
लोपमुद्रा भट्टाचार्य (भारत) | 11 | 8 | 5 |
डीएस क्रिश्चियनसेन (डेनमार्क) | 13 | 11 | 5 |
काइशा ए नाइट (वेस्टइंडीज) | 17 | 16 | 5 |
सीआर सेनविरत्ना (श्रीलंका) | 17 | 15 | 5 |
सी ग्रेवर्स (नीदरलैंड) | 7 | 7 | 5 |
सीएम ओ’लेरी (आयरलैंड) | 7 | 7 | 5 |
टी वान डर गुन (नीदरलैंड) | 8 | 8 | 5 |
एसआई गालेगेदारा (श्रीलंका) | 8 | 8 | 5 |
जेएम कोर्ट (इंग्लैंड/डब्ल्यूई/डब्ल्यूआई) | 7 | 7 | 5 |
केडीयू प्रभोधनी (श्रीलंका) | 12 | 10 | 4 |
ई डिवाइन (आयरलैंड) | 7 | 7 | 4 |
पीजे ते बेस्ट (नीदरलैंड) | 8 | 8 | 4 |
एलई कौशल्या (श्रीलंका) | 12 | 12 | 4 |
एमएम लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) | 12 | 12 | 4 |
एसजे टेलर (इंग्लैंड-वी) | 12 | 12 | 4 |
एई सैटरथवेट (न्यूजीलैंड) | 17 | 16 | 4 |
ए चोपड़ा (भारत) | 12 | 12 | 4 |
एम डु प्रीज़ (दक्षिण अफ्रीका) | 17 | 16 | 4 |
डीजेएस डॉटिन (वेस्टइंडीज) | 17 | 16 | 4 |
- महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाली महिला खिलाड़ियों की पूरी सूची - अक्टूबर 13, 2025
- एलिसा हीली का धमाका: महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने रचा नया रिकॉर्ड - अक्टूबर 13, 2025
- ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स - अक्टूबर 12, 2025