वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची, रोहित का नंबर

Pankaj Chavda

अक्टूबर 27, 2025

इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी फॉर्मेट में छक्के लगाना आसान काम नहीं होता है। जब कोई बल्लेबाज लगातार छक्के लगाता है, तब न केवल दर्शकों का मनोरंजन होता है बल्कि वह किसी भी मैच का रुख पलट सकता है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने बहुत छक्के लगाए हैं। तो आइए देखते हैं कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 352 छक्के लगाए हैं।

rohit and afridi

शाहिद अफरीदी ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 351 छक्के लगाए हैं। इसलिए शाहिद अफरीदी को “बूम बूम” से भी पहचाना जाता है। शाहिद अफरीदी ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान की टीम के अलावा आईसीसी की टीम और एशिया की टीम से भी वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

शाहिद अफरीदी की तुलना में रोहित शर्मा ने बहुत कम मैच खेले हैं। क्रिस गेल, सनथ जयसूर्या, महेंद्र सिंह धोनी भी इस सूची में शीर्ष पर विराजमान हैं। भारतीय टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 मैचों में 229 छक्के लगाए हैं। तो आइए देखते हैं कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप बल्लेबाजों की पूरी सूची

खिलाड़ी का नाम  मैच  छक्के  
रोहित शर्मा (IND) 277352
शाहिद अफरीदी (PAK)  398  351  
क्रिस गेल (WI)  301  331  
सनथ जयसूर्या (SL)  445  270  
महेंद्र सिंह धोनी (IND)  350  229  
ओइन मॉर्गन (ENG)  248  220  
एबी डिविलियर्स (SA)  228  204  
ब्रेंडन मैक्कुलम (NZ)  260  200  
सचिन तेंदुलकर (IND)  463  195  
सौरव गांगुली (IND)  311  190  
मार्टिन गप्टिल (NZ)  198  187  
जोस बटलर (ENG)  195  182  
रिकी पोंटिंग (AUS)  375  162  
विराट कोहली (IND)306158
ग्लेन मैक्सवेल (AUS)  143  155  
युवराज सिंह (IND)  304  155  
क्रिस्टोफर केर्न्स (NZ)  215  153  
पॉल स्टर्लिंग (IRE)  170  149  
एडम गिलक्रिस्ट (AUS)  287  149  
रॉस टेलर (NZ)  236  147  
डेविड मिलर (SA)  178  144  
इंजमाम-उल-हक (PAK)  350  144  
जैक्स कैलिस (SA)  328  137  
वीरेंद्र सहवाग (IND)  251  136  
कीरोन पोलार्ड (WI)  123  135  
ब्रायन लारा (WI)  299  133  
शेन वॉटसन (AUS)  190  132  

Share With

Leave a Comment