द एशेज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कई महान क्रिकेटरों ने अपनी टीम के लिए प्रदर्शन किया है। कुछ दिग्गज बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से अपनी टीम को जीत भी दिलाई है और सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। तो आइए देखते हैं कि द एशेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
डॉन ब्रैडमैन – aus

एशेज क्रिकेट टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने बनाए हैं। डॉन ब्रैडमैन ने 37 मैचों में 63 पारियों में 89.78 की औसत से 5028 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में डॉन ब्रैडमैन ने 19 शतक भी बनाए हैं।
स्टीव स्मिथ – aus

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने द एशेज में 38 पारियों में 3434 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में स्टीव स्मिथ ने 12 शतक भी बनाए हैं।
जो रूट – eng

द एशेज में इंग्लैंड के क्रिकेटर जो रूट ने 35 मैचों में 2436 रन बनाए हैं। जो रूट ने इस टूर्नामेंट में 4 शतक बनाए हैं। लेकिन जो रूट ने एशेज में ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर एक भी शतक नहीं बनाया है।
द एशेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची
| रैंक | खिलाड़ी का नाम | मैच | रन |
| 1 | डॉन ब्रैडमैन (AUS) | 37 | 5,028 |
| 2 | जैक हॉब्स (ENG) | 41 | 3,636 |
| 3 | स्टीव स्मिथ (AUS) | 38 | 3,434 |
| 4 | एलन बॉर्डर (AUS) | 42 | 3,222 |
| 5 | स्टीव वॉ (AUS) | 45 | 3,173 |
| 6 | डेविड गॉवर (ENG) | 38 | 3,037 |
| 7 | वॉली हैमंड (ENG) | 33 | 2,852 |
| 8 | हर्बर्ट सटक्लिफ (ENG) | 27 | 2,741 |
| 9 | क्लेम हिल (AUS) | 41 | 2,660 |
| 10 | जॉन एड्रिच (ENG) | 32 | 2,644 |
| 11 | जेफ्री बॉयकॉट (ENG) | 34 | 2,579 |
| 12 | मार्क टेलर (AUS) | 33 | 2,496 |
| 13 | सर एलेस्टेयर कुक (ENG) | 35 | 2,493 |
| 14 | रिकी पोंटिंग (AUS) | 35 | 2,476 |
| 15 | कॉलिन ग्राहम गूच (ENG) | 39 | 2,436 |
| 16 | जो रूट (ENG) | 35 | 2436 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025