एशेज सीरीज क्रिकेट की बहुत प्रचलित सीरीज मानी जाती है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाती है। इस सीरीज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बल्लेबाजों ने एक सीरीज में बहुत रन बनाए हैं। तो आइए देखते हैं कि द एशेज में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
एशेज में एक सीरीज में सर्वाधिक रन
एशेज में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन के नाम है। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने 1930 की एशेज सीरीज में पांच मैचों में सात पारियों में 974 रन बनाए थे, जो एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। डॉन ब्रैडमैन ने 1930 की सीरीज में 4 शतक भी बनाए थे।

इंग्लैंड के क्रिकेटर वॉली हैमंड ने 1928-29 की एशेज सीरीज में 5 मैचों में 9 पारियों में 905 रन बनाए थे। 1928-29 की एशेज सीरीज में वॉली हैमंड ने 4 शतक भी बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने 2019 की एशेज सीरीज़ में 774 रन बनाए थे। तो आइए देखते हैं द एशेज की एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की पूरी सूची।
द एशेज में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की पूरी सूची और रिकॉर्ड्स
| खिलाड़ी | रन | वर्ष |
| डॉन ब्रैडमैन (AUS) | 974 | 1930 |
| वॉली हैमंड (ENG) | 905 | 1928-29 |
| मार्क टेलर (AUS) | 839 | 1989 |
| डॉन ब्रैडमैन (AUS) | 810 | 1936-37 |
| स्टीव स्मिथ (AUS) | 774 | 2019 |
| एलेस्टेयर कुक (ENG) | 766 | 2010-11 |
| डॉन ब्रैडमैन (AUS) | 758 | 1934 |
| हर्बर्ट सटक्लिफ (ENG) | 734 | 1924-25 |
| डेविड गॉवर (ENG) | 732 | 1985 |
| आर्थर मॉरिस (AUS) | 696 | 1948 |
| स्टीव स्मिथ (AUS) | 687 | 2017-18 |
| डॉन ब्रैडमैन (AUS) | 680 | 1946-47 |
| ग्राहम गूच (ENG) | 673 | 1993 |
| जैक हॉब्स (ENG) | 662 | 1911-12 |
| ज्यॉफ बॉयकॉट (ENG) | 657 | 1970-71 |
| जॉन एड्रिच (ENG) | 648 | 1970-71 |
| माइकल वॉन (ENG) | 633 | 2002-03 |
| बॉब सिम्पसन (AUS) | 627 | 1964 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025