पिछले कुछ सालों से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बल्लेबाज तेज खेलना पसंद करता है। T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खिलाड़ी लगातार छक्के लगाने की कोशिश करते हैं, इसलिए T20 क्रिकेट देखना हर एक क्रिकेट प्रेमी को बहुत पसंद आता है। T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बल्लेबाजों ने कम पारियों में बहुत छक्के लगाए हैं। तो आइए देखते हैं कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लगाए हैं। रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 205 छक्के लगाए हैं। वेस्टइंडीज के क्रिकेटर निकोलस पूरन ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 149 छक्के लगाए हैं, जबकि क्रिस गेल ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 79 मैचों में 124 छक्के लगाए हैं। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने भी 124 छक्के लगाए हैं। इंग्लैंड की T20 इंटरनेशनल क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने अपने T20 इंटरनेशनल करियर में 120 छक्के लगाए हैं।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची
| खिलाड़ी | मैच | पारियां | छक्के |
| रोहित शर्मा (IND) | 159 | 151 | 205 |
| मुहम्मद वसीम (UAE) | 91 | 91 | 187 |
| मार्टिन गप्टिल (NZ) | 122 | 118 | 173 |
| जोस बटलर (ENG) | 144 | 132 | 172 |
| सूर्यकुमार यादव (IND) | 96 | 90 | 155 |
| निकोलस पूरन (WI) | 106 | 97 | 149 |
| ग्लेन मैक्सवेल (AUS) | 125 | 114 | 148 |
| बाबर हयात | 98 | 94 | 140 |
| सैयद अज़ीज़ | 108 | 105 | 139 |
| रोवमैन पॉवेल (WI) | 104 | 92 | 137 |
| एविन लुईस (WI) | 65 | 64 | 136 |
| करणवीर सिंह | 40 | 39 | 135 |
| पॉल स्टर्लिंग (IRE) | 153 | 150 | 133 |
| डेविड मिलर (SA) | 130 | 114 | 130 |
| सिकंदर रज़ा (ZIM) | 122 | 117 | 126 |
| वीरनदीप सिंह | 102 | 98 | 125 |
| एरोन फिंच (AUS) | 103 | 103 | 125 |
| क्रिस गेल (WI) | 79 | 75 | 124 |
| विराट कोहली (IND) | 125 | 117 | 124 |
| डेविड वॉर्नर (AUS) | 110 | 110 | 122 |
- बिग बैश लीग में सबसे कम टीम टोटल बनाने वाली टीमों का पूरा रिकॉर्ड - दिसम्बर 15, 2025
- बिग बैश लीग(BBL) के सबसे बड़े टीम टोटल और रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 14, 2025
- टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम का सफल रन चेज़ और रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 12, 2025