महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ियों

Pankaj Chavda

दिसम्बर 8, 2025

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट ने पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों को तेज और आक्रामक खेल दिखाने का मौका मिलता है। इस फॉर्मेट में कई महिला खिलाड़ियों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज किया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। तो आइए देखते हैं कि महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ियों के बारे में।

ईशा ओज़ा

महिला टी20 इंटरनेशनल सबसे ज्यादा शतक by Esha Oza

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड यूएई की महिला क्रिकेटर ईशा ओज़ा के नाम है। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ईशा ओज़ा ने 4 शतक बनाए हैं। इस फॉर्मेट में ईशा ओज़ा का बेस्ट स्कोर 158* रन है।


चमारी अटापट्टू

chamari athapaththu in t20i

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका की महिला क्रिकेटर चमारी अटापट्टू ने 3 शतक बनाए हैं। इस फॉर्मेट में चमारी अटापट्टू का बेस्ट स्कोर 119* रन है।


हेली मैथ्यूज

hayley matthews t20i century

वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेटर हेली मैथ्यूज ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन शतक बनाए हैं। महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हेली मैथ्यूज का बेस्ट स्कोर 132 रन है।

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ियों की पूरी सूची

खिलाड़ी का नाम  मैच  शतक  सर्वोच्च स्कोर  
ईशा ओज़ा (UAE)  104  4  158*  
चमारी अटापट्टू (SL)  146  3  119*  
हेली मैथ्यूज (WI)  112  3  132  
फातुमा किबासु (TANZ)  69  3  127*  
रेबेका ब्लेक (ROM)  17  3  135*  
मेग लेनिंग (AUS)  132  2  133*  
बेथ मूनी (AUS)  112  2  117*  
डैनी वायट-हॉज (ENG)  178  2  124  
डिएंड्रा डॉटिन (WI)  138  2  112  
गैबी लुईस (IRE)  107  2  119  
लौरा वूलवार्ट (SA)  85  2  115  
मारिको हिल (HNKG)  82  2  106  
मुनीबा अली (PAK)  80  2  102  
एमी हंटर (IRE)  57  2  114*  
प्रोस्कोविया अलाको (UGN)  84  2  116  

Share With

Leave a Comment