नमन धीर: IPL में मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज की कहानी

Pankaj Chavda

April 7, 2025

नमन धीर क्रिकेट करियर-thumbnail

दाएं हाथ का विस्फोटक बल्लेबाज नमन धीर का जन्म 31 दिसंबर 1999 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। नमन धीर एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं। वह दाएं हाथ का बल्लेबाज और दाएं हाथ का ऑफ ब्रेक बॉलिंग करता है। नमन धीर के क्रिकेट करियर के बारे में देखते हैं।

नमन धीर का क्रिकेट करियर कैसे शुरू हुआ?

नमन धीर अपना घरेलू क्रिकेट पंजाब के लिए खेलते हैं। रणजी ट्रॉफी में वह पंजाब की टीम का हिस्सा होते हैं। 2023 में रणजी ट्रॉफी में नमन धीर ने दो शतक भी लगाए थे, तब से वह एक प्रसिद्ध बल्लेबाज बने हैं। रणजी ट्रॉफी 2023 में नमन धीर दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी था।

Naman dhir IPL

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में जब पंजाब की टीम ने टाइटल जीता था, तब उस टूर्नामेंट में नमन धीर ने अपने बल्ले से ढेर सारे रन बनाए थे। उस टूर्नामेंट में नमन धीर ने 8 विकेट भी लिए थे।

IPL करियर कैसे शुरू हुआ?

नमन धीर का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन देखकर IPL 2024 में मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट ने नमन धीर को 20 लाख की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। नमन धीर ने अपना पहला मुकाबला IPL 2024 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेला था। नमन धीर की IPL करियर की स्ट्राइक रेट 182.61 है, जो उन्हें एक विस्फोटक बल्लेबाज होने का प्रमाण देता है।

Naman dhir vs LSG

IPL 2025 का मुंबई इंडियंस का चौथा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ था। तब रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे। तब नमन धीर ने नंबर 3 पर आकर पावर प्ले में 24 गेंदों का सामना करके 46 रन बनाए थे। उसमें 4 फोर और 3 सिक्सर भी शामिल थे। नमन धीर ने आईपीएल 2025 में 12 पारियों में 252 रन बनाए हैं।

FAQS

नमन धीर को IPL 2025 में कितने रुपये में खरीदा गया था?

नमन धीर को IPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने 5.25 करोड़ में खरीदा था।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी नमन धीर ने कब जीती थी?

2023 में नमन धीर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी।

Share With

Leave a Comment