पंजाब किंग्स के लिए नेहल वढेरा का IPL 2025 में शानदार योगदान

Pankaj Chavda

April 10, 2025

नेहल वढेरा पंजाब किंग्स- thumbnail

नेहल वढेरा का जन्म 4 सितंबर 2000 में पंजाब के लुधियाना में हुआ था। नेहल वढेरा दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज हैं। वह लेग ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। जब से निहाल बड़े वढेरा पंजाब किंग्स की टीम में शामिल हुए हैं, तब से वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Nehal wadhera in MI

नेहल ने अपना पहला IPL मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए खेला था। IPL 2023 में मुंबई इंडियंस ने नेहल वढेरा को खरीदा था। उस सीजन में नेहल वढेरा को मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने पूरी आजादी से खेलने की छूट दी थी। उस सीजन मुंबई ने नेहल को फ्लोटिंग के तौर पर खिलाया था। वढेरा ने जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 199 रन चेज करने थे, तब बढ़िया अर्धशतक लगाया था और मुंबई को मैच जिताया था।

Nehal wadhera

IPL 2024 में नेहल वढेरा को मुंबई इंडियंस ने लगातार प्लेइंग 11 से बाहर रखा था। वह केवल एक ही बढ़िया पारी खेले थे, जिसमें नेहल ने 24 गेंदों में 49 रन बनाए थे। बाद में मुंबई इंडियंस ने नेहल वढेरा को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था।

PBKS के लिए नेहल वढेरा की बल्लेबाजी

IPL 2025 में पंजाब किंग्स ने आईपीएल ऑक्शन में नेहल वढेरा को 4.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। IPL 2025 में जब पंजाब किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 172 रन चेज करने थे, तब नेहल वढेरा ने 25 गेंदों में 43 रनों की पारी खेलकर पंजाब किंग्स को यह मुकाबला जिताया था। उसने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 37 गेंदों में 70 रन बनाए थे, जो उनकी आईपीएल 2025 की सबसे श्रेष्ठ पारी है।

इस सीजन IPL 2025 में नेहल वढेरा ने 15 पारियों में 369 रन बनाए हैं। इसमें 28 चौके और 21 छक्के शामिल हैं। इस सीजन में नेहल की स्ट्राइक रेट 145.85 और 30.75 की एवरेज है। नेहल वढेरा पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाजी में अलग इंपैक्ट डालते हैं।

FAQS

IPL 2025 में नेहल वढेरा को कितनी कीमत में खरीदा गया था?

IPL 2025 में नेहल वढेरा को 4.20 करोड़ में PBKS ने खरीदा था।

आईपीएल 2025 में नेहल वढेरा की स्ट्राइक रेट क्या थी?

IPL 2025 में नेहल वढेरा की स्ट्राइक रेट 145.85 थी।

Share With

Leave a Comment