वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स

Pankaj Chavda

दिसम्बर 4, 2025

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े लक्ष्य का पीछा करना हमेशा ही रोमांच और दबाव से भरा रहा है। जब कोई टीम 300 या उससे अधिक रनों का पीछा करती है और जीत हासिल करती है तो वह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में हमेशा के लिए बस जाता है। वनडे क्रिकेट के इतिहास में कई बार बड़े रनों का पीछा सफलतापूर्वक हुआ है। तो आइए देखते हैं कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और उनके पूरे रिकॉर्ड्स के बारे में।

वनडे में बड़ा रन चेज़

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज़ करने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की टीम के नाम है। साउथ अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 मार्च 2006 को जोहान्सबर्ग में 438 रन बनाए थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 434 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की टीम के सामने 435 रनों का टारगेट रखा गया था, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम ने 438 रन बनाकर यह मुकाबला एक विकेट से जीत लिया था। इस मैच में साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर हर्शल गिब्स ने 111 गेंदों में 175 रन बनाकर प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड जीता था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने भी 105 गेंदों में 164 रन बनाए थे।

ricky ponting 164 vs herschelle gibbs 175

नीदरलैंड की टीम ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में स्कॉटलैंड के खिलाफ 12 जून 2025 को 374 रनों का पीछा किया था। इस मैच में नीदरलैंड के क्रिकेटर मैक्स ने 130 गेंदों में 158* रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था। इस मैच में स्कॉटलैंड के क्रिकेटर जॉर्ज मुनशी ने 191 रन बनाए थे।

वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

स्कोर  देश  विरोधी टीममैदान  तारीख  
438/9  दक्षिण अफ्रीका  ऑस्ट्रेलिया  वांडरर्स स्टेडियम  12 मार्च 2006  
374/9  नीदरलैंड  वेस्टइंडीज  तकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब  26 जून 2023  
374/6  नीदरलैंड  स्कॉटलैंड  फोर्थिल  12 जून 2025  
372/6  दक्षिण अफ्रीका  ऑस्ट्रेलिया  किंग्समीड  05 नवंबर 2016  
364/4  इंग्लैंड  वेस्टइंडीज  केन्सिंग्टन ओवल  20 फरवरी 2019  
362/1  भारत  ऑस्ट्रेलिया  सवाई मानसिंह स्टेडियम  16 अक्टूबर 2013  
362/6  दक्षिण अफ्रीका  भारत  शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम  03 दिसंबर 2025  
359/6  ऑस्ट्रेलिया  भारत  पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम  10 मार्च 2019  
359/4  इंग्लैंड  पाकिस्तान  काउंटी ग्राउंड (ब्रिस्टल)  14 मई 2019  
356/5  ऑस्ट्रेलिया  इंग्लैंड  गद्दाफी स्टेडियम  22 फरवरी 2025  
356/7  भारत  इंग्लैंड  महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम  15 जनवरी 2017  
355/4  पाकिस्तान  दक्षिण अफ्रीका  नेशनल स्टेडियम (कराची)  12 फरवरी 2025  
351/4  भारत  ऑस्ट्रेलिया  विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम  30 अक्टूबर 2013  
350/3  इंग्लैंड  न्यूजीलैंड  ट्रेंट ब्रिज  17 जून 2015  
350/9  न्यूजीलैंड  ऑस्ट्रेलिया  सेडन पार्क  20 फरवरी 2007  
349/4  पाकिस्तान  ऑस्ट्रेलिया  गद्दाफी स्टेडियम  31 मार्च 2022  
348/6  न्यूजीलैंड  भारत  सेडन पार्क  05 फरवरी 2020  
347/5  दक्षिण अफ्रीका  इंग्लैंड  मंगाउंग ओवल  29 जनवरी 2023  
345/4  पाकिस्तान  श्रीलंका  राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम  10 अक्टूबर 2023  
341/7  इंग्लैंड  पाकिस्तान  ट्रेंट ब्रिज  17 मई 2019  
340/5  न्यूजीलैंड  ऑस्ट्रेलिया  ईडन पार्क  17 फरवरी 2007  
339/5  न्यूजीलैंड  इंग्लैंड  यूनिवर्सिटी ओवल  06 मार्च 2018  
337/4  इंग्लैंड  भारत  महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम  26 मार्च 2021  
337/3  पाकिस्तान  न्यूजीलैंड  रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम  29 अप्रैल 2023  
334/8  ऑस्ट्रेलिया  इंग्लैंड  सिडनी क्रिकेट ग्राउंड  02 फरवरी 2011  
332/7  इंग्लैंड  पाकिस्तान  एजबेस्टन  13 जुलाई 2021  
332/8  न्यूजीलैंड  ऑस्ट्रेलिया  एएमआई स्टेडियम  10 दिसंबर 2005  
331/4  भारत  ऑस्ट्रेलिया  सिडनी क्रिकेट ग्राउंड  23 जनवरी 2016  
331/5  वेस्टइंडीज  आयरलैंड  द विलेज  11 मई 2019  
330/4  भारत  पाकिस्तान  शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम  18 मार्च 2012  
330/7  ऑस्ट्रेलिया  दक्षिण अफ्रीका  सेंट जॉर्ज पार्क  06 अप्रैल 2002  

Share With

Leave a Comment