टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी

Pankaj Chavda

August 16, 2025

टी20 वर्ल्ड कप अवार्ड - thumbnail

2007 से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई है। T20 वर्ल्ड कप 2007, 2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2021, 2022 और 2024 में खेला गया है। हर एक मैच में जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है, उसे प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिलता है। तो चलिए देखते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे में।

विराट कोहली

टी20 वर्ल्ड कप अवार्ड winner virat kohli

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने t20 वर्ल्ड कप में कुल 8 प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है। विराट कोहली ने पहला अवार्ड अफगानिस्तान के खिलाफ 50 रन बनाकर 19 सितंबर 2012 में जीता था। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन बार 2012 में आर प्रेमदासा स्टेडियम में, 2016 में ईडन गार्डन में और 2022 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जीता था। दो बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2014 में शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में और 2024 में बारबाडोस क्रिकेट स्टेडियम में जीता था। 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड में जीता था।

महेला जयवर्धने

Mahela Jayawardene

श्रीलंका के क्रिकेटर महेला जयवर्धने ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 5 प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है। 2009 में आयरलैंड के खिलाफ, 2010 में जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ और 2012 में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ जीता था।

क्रिस गेल

टी20 वर्ल्ड कप अवार्ड winner chris gayle

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 5 प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है। क्रिस गेल ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ, 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 2010 में भारत के खिलाफ, 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में जीता था।

शेन वॉटसन

टी20 वर्ल्ड कप अवार्ड winner shane watson

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर शेन वॉटसन ने t20 वर्ल्ड कप में कुल 5 प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है। शेन वॉटसन ने 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ, 2012 में आयरलैंड, वेस्टइंडीज, भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीता था।

एडम ज़म्पा

Adam Zampa

ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम ज़म्पा ने t20 वर्ल्ड कप में 5 प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है। एडम ज़म्पा ने 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ, 2021 में श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ और 2024 में इंग्लैंड और नामीबिया के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है।

Share With

Leave a Comment