प्रियांश आर्य का जन्म 18 जनवरी 2001 को दिल्ली में हुआ था। प्रियांश आर्य बचपन से क्रिकेटर बनने का ख्वाब रखता था। प्रियांश आर्य बाएं हाथ का विस्फोटक सलामी बल्लेबाज है। उसने पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है।

प्रियांश आर्य के माता-पिता दोनों ही स्कूल शिक्षक हैं। प्रियांश ने 7 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उसने संजय भारद्वाज से क्रिकेट की तालीम ली है। संजय भारद्वाज ने गौतम गंभीर, उन्मुक्त चंद, जोगिंदर शर्मा को भी क्रिकेट की तालीम दी थी।
2023 में प्रियांश दिल्ली की टीम के लिए खेलता था, तब उसकी आयु 19 साल से भी कम थी। 2023-24 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली गई थी। तब उसमें प्रियांश आर्य ने 166.91 की स्ट्राइक रेट और 31.71 की एवरेज से 222 रन बनाए थे।

IPL 2024 में प्रियांश आर्य ने भी 20 लाख की बेसिक कीमत पर अपना नाम लिखवाया था। तब प्रियांश आर्य IPL की ऑक्शन में अनसोल्ड रहा था ।दिल्ली में जब दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) खेला गया था, तब प्रियांश ने केवल 10 पारियों में 608 रन बनाए थे। उसमें 2 शतक भी शामिल थे।
प्रियांश आर्य ने 2024 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 102 रन केवल 43 गेंदों में जड़ दिए थे। उसमें 5 फोर और 10 सिक्सर भी शामिल थे। इस पारी की वजह से प्रियांश ने क्रिकेट जगत में अपना नाम कमाया था।
IPL 2025 की ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 3.80 करोड़ में प्रियांश आर्य को अपनी टीम में शामिल किया था। प्रियांश ने IPL 2025 का अपना पहला मैच गुजरात टाइटन्स के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला था। उस मैच में प्रियांश ने 23 गेंदों में 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
प्रियांश आर्य ने जब पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले में अपने IPL करियर का पहला शतक लगाया था, उसमें 7 फोर और 9 सिक्स भी शामिल थे। प्रियांश की इस पारी से पंजाब के कोच रिकी पोंटिंग बहुत खुश नजर आए थे। प्रियांश ने यह पारी तब खेली जब पंजाब किंग्स की टीम ने 8 ओवर में 83 रन पर 5 विकेट खो दिए थे। प्रियांश की इस पारी से पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 219 रन जड़ दिए।
- टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम का सफल रन चेज़ और रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 12, 2025
- महिला प्रीमियर लीग (WPL) में महिला खिलाड़ियों के व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर - दिसम्बर 11, 2025
- मार्को जानसेन का भारत के खिलाफ सभी फॉर्मेट में रिकॉर्ड, आंकड़े और प्रदर्शन - दिसम्बर 10, 2025