वीर नारायण सिंह स्टेडियम छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में स्थित है। इस स्टेडियम का निर्माण 2008 में हुआ था। इस स्टेडियम की बैठक क्षमता 65,000 है। इस स्टेडियम का मालिक छत्तीसगढ़ सरकार है और ऑपरेटर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ है।

रायपुर का वीर नारायण सिंह स्टेडियम भारत का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस स्टेडियम की बाउंड्री की दूरी 80 से 84 मीटर तक है। इस स्टेडियम की तुलना ऑस्ट्रेलिया के द गाबा क्रिकेट स्टेडियम से की जाती है।
वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड
वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एकमात्र वनडे इंटरनेशनल मैच न्यूजीलैंड और भारत के बीच 21 जनवरी 2023 को खेला गया था। इस मैदान में वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 108 रन पर ऑल आउट हो गई थी। हालांकि भारतीय टीम ने 20.1 ओवर में यह स्कोर का पीछा कर लिया था। इस मैच में भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने छह ओवर में 3/18 प्रदर्शन करके प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड
वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 दिसंबर 2023 को खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 174 रन बनाए थे। हालांकि इस स्कोर का पीछा करने में ऑस्ट्रेलिया की टीम असफल रही थी। इस मैच में भारतीय गेंदबाज अक्षर पटेल ने चार ओवर में 3/16 प्रदर्शन करके प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था।
🏏रायपुर के वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम का प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स
वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड प्रकार | विवरण |
| पहला वनडे मैच | भारत vs न्यूजीलैंड (21 जनवरी 2023) |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 111 रन vs न्यूजीलैंड, 21 जनवरी 2023 |
| व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर | 51 रन (रोहित शर्मा) vs न्यूजीलैंड, 21 जनवरी 2023 |
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड प्रकार | विवरण |
| पहला टी20 मैच | भारत vs ऑस्ट्रेलिया (1 दिसंबर 2023) |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 174 रन vs ऑस्ट्रेलिया, 1 दिसंबर 2023 |
| व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर | 46 रन (रिंकू सिंह) vs ऑस्ट्रेलिया, 1 दिसंबर 2023 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025