गुजरात बनाम राजस्थान IPL 2025: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजर

Pankaj Chavda

April 9, 2025

गुजरात बनाम राजस्थान - Thumbnail

9 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 7:30 बजे होने वाला है। इस मुकाबले में इन खिलाड़ियों पर सबकी नजर रहेगी।

गुजरात टाइटन्स की ओर से

शुभमन गिल

Shubman gill

शुभमन गिल ने IPL 2025 में 4 पारियों में 146 रन बनाए हैं। इस सीजन में शुभमन गिल ने 48.67 की औसत और 148.98 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इसमें 16 चौके और 5 छक्के शामिल हैं।

साईं सुदर्शन

Saisudharsan

साईं सुदर्शन ने IPL 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 4 पारियों में 191 रन बनाए हैं। इसमें 16 चौके और 9 छक्के शामिल हैं। साईं सुदर्शन ने 150.40 की स्ट्राइक रेट और 47.75 की औसत से बल्लेबाजी की है।

मोहम्मद सिराज

Mohammed siraj

मोहम्मद सिराज ने जब से गुजरात टाइटन्स की टीम से खेलना शुरू किया है, तब से उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन किया है। सिराज ने 4 पारियों में 9 विकेट लिए हैं। सिराज को RCB और SRH के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला है।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से

संजू सैमसन

Sanju samson

संजू सैमसन ने IPL 2025 की पहली तीन पारियों में इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर खेला था। लेकिन अब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभाली है। उन्होंने 4 पारियों में 137 रन 34.25 की औसत और 152.23 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें 16 चौके और 5 छक्के शामिल हैं।

यशस्वी जयसवाल

Yashasvi jaiswal

यशस्वी जयसवाल राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हैं। उन्होंने 4 पारियों में 101 रन बनाए हैं। उन्होंने 131.37 की स्ट्राइक रेट और 25.25 की औसत से बल्लेबाजी की है। उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के मारे हैं। यशस्वी की निडरता भरी पारी देखना अलग सुकून देता है।

वाणिंदु हसरंगा

Wanindu hasaranga

वाणिंदु हसरंगा एक गेंदबाजी ऑलराउंडर श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 3 पारियों में 6 विकेट लिए हैं। उन्होंने CSK के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी।

Share With

Leave a Comment