पिछले कुछ मैचों से आरजे महवश क्रिकेट स्टेडियम में नजर आ रही हैं। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच जब भारत बनाम न्यूजीलैंड दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, तब आरजे महवश भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल के साथ स्टेडियम में भारत को सपोर्ट करने आई थीं।
आरजे महवश का परिचय

आरजे महवश का जन्म 27 अक्टूबर 1996 को अलीगढ़ में हुआ था। आरजे महवश रेडियो जॉकी, फिल्म निर्माता, कंटेंट क्रिएटर और लेखक के तौर पर काम कर रही हैं। आरजे महवश के बारे में पता चलता है कि 19 साल की उम्र में उनकी सगाई हो चुकी थी, लेकिन 21 साल की उम्र में उनकी सगाई टूट गई थी। हाल ही में आरजे ने कहा कि उनके साथ तीन बार धोखा हुआ है।
पंजाब किंग्स के चहल और आरजे महवश का क्या नाता है?
हाल ही में IPL 2025 का चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला 22 मार्च को मुल्लापुर, चंडीगढ़ में हुआ था। वह एक रोचक मुकाबला था। उस मैच में पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 42 गेंदों में 103 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर पंजाब किंग्स को 219 रन बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया था। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम केवल 201 रन ही बना पाई थी। जब यश ठाकुर के ओवर में महेंद्र सिंह धोनी का कैच युजवेंद्र चहल ने पकड़ा था, तब आरजे महवश बहुत खुश हुई थीं और अपनी सहेलियों के साथ डांस करते नजर आई थीं।

जब से युजवेंद्र चहल का तलाक हुआ है, तब से वह आरजे महवश के साथ नजर आते हैं। आरजे महवश ने CSK vs PBKS के मैच के बाद उनकी और चहल की फोटो इंस्टाग्राम पर डाली थी। उस पोस्ट पर चहल ने भी कॉमेंट किया था।
आरजे महवश ने शादी के बारे में क्या कहा?
जब आरजे महवश से शादी के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा, “मैं बहुत सिंगल हूं और आज के समय में शादी की अवधारणा को मैं समझ नहीं पाती।” वह केवल शादी के लिए डेटिंग में विश्वास करती हैं।
जब परिवार शादी के बारे में पूछता है तो उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह वर्तमान परिस्थिति में शादी के बारे में कुछ भी नहीं कह सकतीं। उन्होंने इंस्टाग्राम की रील में भी कहा था कि वह अब एक बेस्टफ्रेंड, एक बॉयफ्रेंड और उसी से ही शादी करेंगी।