IPL 2025 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

Pankaj Chavda

May 27, 2025

रोहित 2025 प्रदर्शन - thumbnail

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रोहित शर्मा का फॉर्म मुंबई इंडियंस (MI) की टीम के लिए चिंता का विषय बन चुका था। लेकिन प्लेऑफ से उन्होंने शानदार खेलना शुरू किया है। उन्होंने इस सीजन में कई पारियों में सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट हो गए हैं। तो चलिए रोहित शर्मा के IPL 2025 के आंकड़े और प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई थी। तब से रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की टीम के लिए सलामी बल्लेबाज का रोल निभा रहे हैं। आईपीएल 2024 का भी प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा था, लेकिन हम आईपीएल 2025 के बारे में देखेंगे।

Rohit Out of form

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 में 13 पारियां खेली हैं। उनमें से रोहित शर्मा ने केवल तीन ही बार अर्धशतक लगाए हैं। रोहित ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 36 गेंदों में 53 रन, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 46 गेंदों में 70 रन और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 45 गेंदों में 76* रन बनाए थे। इन तीन पारियों में रोहित शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा था। रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी जीता था। रोहित शर्मा को एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस सीजन का दूसरा मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला था। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रनों की शानदार पारी खेली थी।

IPL 2025 में रोहित शर्मा पहली पारी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे। उन्होंने 4 बार सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट हो गए थे। आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 रन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 रन, गुजरात टाइटंस के खिलाफ दोबारा 7 रन और PBKS के खिलाफ 8 रन बनाए थे।

Rohit sharma ipl 2025

आईपीएल 2025 15 मुकाबलों में से 15 मैचों में रोहित शर्मा ने कुल 418 रन बनाए हैं। उन्होंने 149.29 की स्ट्राइक रेट और 29.86 की एवरेज से इस सीजन खेला है। रोहित शर्मा ने 22 छक्के और 41 चौके लगाए हैं। उनके खराब प्रदर्शन के चलते वह लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच भी नहीं खेले थे। रोहित शर्मा आईपीएल 2025 की पूरी सीजन इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर खेले हैं।

Share With

Leave a Comment