IPL 2025: RR बनाम RCB के मैच में इन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी

Pankaj Chavda

April 11, 2025

RR बनाम RCB - Thumbnail

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला है। इस मुकाबले में सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजर इन खिलाड़ियों पर रहेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी

फिलिप साल्ट

Philip Salt

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज के तौर पर फिलिप साल्ट खेल रहे हैं। उन्होंने 5 पारियों में 181 की स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं। इसमें 7 सिक्स और 20 फोर शामिल हैं। फिलिप साल्ट पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं।

रजत पाटीदार

Rajat Patidar

RCB के कप्तान रजत पाटीदार इस साल बेखौफ अंदाज से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 5 पारियों में 162 की स्ट्राइक रेट से 186 रन बनाए हैं। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेली अर्धशतक वाली पारी भी शामिल है। रजत पाटीदार स्पिनरों के खिलाफ बढ़िया बल्लेबाजी करते हैं। CSK के खिलाफ वह प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे।

टीम डेविड

Tim David

इस सीजन IPL 2025 में सबसे बड़ा फिनिशर का रोल टीम डेविड निभा रहे हैं। उन्होंने 4 पारियों में 196 की स्ट्राइक रेट से 92 रन 92 की एवरेज से बनाए हैं। उन्होंने CSK के खिलाफ छोटी सी पारी में 3 सिक्सर भी लगाए थे। टीम डेविड ने 4 पारियों में 9 सिक्स और 6 फोर लगाए हैं।

जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood

जोश हेजलवुड ने इस सीजन में बहुत बढ़िया गेंदबाजी की है। वह लगातार टेस्ट मैच वाली लेंथ से बॉलिंग करते हैं। उन्होंने 5 पारियों में 8 विकेट लिए हैं। वह पावर प्ले और डेथ ओवर में बढ़िया गेंदबाजी करते हैं।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी

संजू सैमसन

Sanju Samson

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी करते हैं। IPL 2025 में 5 पारियों में उन्होंने 178 रन बनाए हैं। वह इस साल 151 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

शिमरोन हेटमायर

Shimron Hetmyer

शिमरोन हेटमायर राजस्थान रॉयल्स के लिए फिनिशर का रोल निभा रहे हैं। उन्होंने इस साल 5 पारियों में 154 की स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए हैं। शिमरोन हेटमायर दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज हैं।

रियान पराग

Riyan Parag

रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के लिए वन डाउन पर बैटिंग करने आते हैं। वह ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हैं। रियान पराग ने इस सीजन में 5 पारियों में 161 की स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए हैं।

संदीप शर्मा

Sandeep Sharma

संदीप शर्मा राजस्थान रॉयल्स का अंडररेटेड बॉलर हैं। वह पावर प्ले में बढ़िया बॉलिंग करते हैं। संदीप शर्मा ने 5 पारियों में 5 विकेट लिए हैं। उन्होंने महेंद्र धोनी के खिलाफ भी 20वें ओवर में रन बचाए थे।

पिच रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच बैटिंग के अनुकूल है। इस मैदान में रन बहुत बनते नजर आते हैं।

Share With

Leave a Comment