IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ का विकल्प कौन?

Pankaj Chavda

April 11, 2025

ऋतुराज गायकवाड़ रिप्लेसमेंट - Thumbnail

ऋतुराज गायकवाड़ को कोहनी में फ्रैक्चर होने से वह IPL 2025 के टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चोट लगी थी।

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आधिकारिक घोषणा की है कि अब ऋतुराज गायकवाड़ अपनी चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी अब अनकैप्ड खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी संभालेंगे।

ऋतुराज गायकवाड़ की जगह ये दो खिलाड़ी ले सकते हैं:

पृथ्वी शॉ

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को सलामी बल्लेबाज और नंबर 3 पर खेल सकने वाले खिलाड़ी की जरूरत है। पृथ्वी शॉ ने अपने IPL करियर के सभी मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेले थे।

Prithvi shaw

पृथ्वी शॉ एक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को भी एक विस्फोटक बल्लेबाज की जरूरत है। इस सीजन में पावरप्ले में सबसे कम रन CSK की टीम बना रही है। पृथ्वी शॉ का IPL करियर का स्ट्राइक रेट 147.47 है। वह पावरप्ले में किसी भी टीम के खिलाफ एकतरफा मैच बनाने की ताकत रखते हैं। इसलिए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ का उत्तम विकल्प पृथ्वी शॉ हो सकते हैं।

मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल ने पंजाब किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर कई पारियां खेली हैं। जब टीम में क्रिस गेल आए थे, तब से वह पंजाब के लिए नंबर 3 पर खेलते थे। मयंक अग्रवाल पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं। वह स्पिन गेंदबाजों की अच्छे से धुलाई करते हैं।

Mayank agarwal

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम हर वक्त अनुभवी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करती है। मयंक अग्रवाल ने IPL करियर में 127 पारियां खेली हैं। उनके पास अनुभव भी है और काबिलियत भी है। चेन्नई की पिच स्पिनरों को मदद करती है। इसलिए चेन्नई को स्पिन गेंदबाजी अच्छा खेलने वाले बल्लेबाज की जरूरत होती है। मयंक अग्रवाल स्पिन गेंदबाजी खेलने में माहिर हैं। उन्होंने IPL करियर में एक शतक भी लगाया है। उनका केवल पिछला सीजन खराब होने से उन्हें ड्रॉप किया गया था। हालांकि CSK की टीम को पता है कि किस खिलाड़ी में से क्या हुनर बाहर निकालना है। ऋतुराज गायकवाड़ का सबसे उत्तम विकल्प मयंक अग्रवाल हैं।

Share With

Leave a Comment