IPL स्टार साईं सुदर्शन: करियर, रिकॉर्ड्स और 2025 की रिटेंशन डील

Pankaj Chavda

April 7, 2025

साईं सुदर्शन IPL-thumbnail

साईं सुदर्शन का जन्म 15 अक्टूबर 2001 को चेन्नई में हुआ था। वो बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के लेगब्रेक गेंदबाज हैं। सुदर्शन निरंतर IPL में बेहतरीन औसत से बल्लेबाजी करते हैं।

साईं सुदर्शन का घरेलू सीजन जब अच्छा बीता, तब 2022 में गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 20 लाख में अपनी टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2022 में साईं सुदर्शन ने 5 पारियों में 145 रन बनाए थे, जिसमें उनकी आईपीएल की पहली फिफ्टी भी शामिल थी।

Sai sudharsan ipl 2022

IPL 2023 में साईं सुदर्शन को लगातार 3 नंबर पर बल्लेबाजी मिलती थी। तब उन्होंने 8 पारियों में 362 रन बनाए थे, जिसमें आईपीएल के फाइनल में खेली गई 47 गेंदों में 96 रन की पारी भी शामिल थी।

Saisudharsan ipl 2024

IPL 2024 में साईं सुदर्शन गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाजी का भरोसेमंद खिलाड़ी बन गए थे। वह उस सीजन में गुजरात टाइटन्स टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए थे। साईं सुदर्शन ने IPL 2024 में 47.90 की औसत से 527 रन बनाए थे। उस सीजन में साईं सुदर्शन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला शतक भी बनाया था।

Sai sudharsan

आईपीएल 2025 में साईं सुदर्शन का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 से पहले गुजरात टाइटन्स की टीम मैनेजमेंट ने साईं सुदर्शन को 8.50 करोड़ में अपनी टीम में रिटेन किया था। पूरे आईपीएल करियर में वह केवल दो ही बार सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट हुए हैं। सुदर्शन ने लगातार आईपीएल में फॉर्म दिखाकर इंटरनेशनल टी 20 ओर वन डे टीम में अपना डेब्यू किया हे। साईं सुदर्शन आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में खेल रहा हे। आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर साईं सुदर्शन हे। अब तक 8 पारी में 417 रन बनाके ऑरेंज कैप साईं सुदर्शन की शोभा बढ़ा रहा हे।

FAQS

IPL करियर में किस खिलाड़ी के नाम एक भी डक नहीं है?

आईपीएल करियर में साईं सुदर्शन के नाम एक भी डक (शून्य) नहीं है।

IPL 2025 में साईं सुदर्शन की कीमत क्या है?

आईपीएल 2025 में सुदर्शन को 8.50 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा है।

Share With

Leave a Comment