रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिनिशर का रोल निभा रहे हैं। रिंकू सिंह ने 8 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 15 गेंदों में 38 रन बनाए थे। लेकिन उस मैच में KKR केवल 4 रनों से हार गई थी। रिंकू सिंह ने IPL 2025 में 176.79 की स्ट्राइक रेट और 49.5 की एवरेज से 4 पारियों में 99 रन बनाए हैं।

शिवम दुबे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मिडल ऑर्डर बल्लेबाज का रोल निभा रहे हैं। शिवम दुबे ने 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ 27 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली थी। लेकिन वह मैच CSK 18 रनों से हार गई थी। शिवम दुबे ने IPL 2025 में 5 पारियों में 143.25 की स्ट्राइक रेट और 21.2 की एवरेज से 106 रन बनाए हैं।

शिवम दुबे बनाम रिंकू सिंह के रिकॉर्ड की तुलना
सबसे ज्यादा 50 रन
शिवम दुबे ने अपनी पहली 50 मैचों में 9 बार 50 का आंकड़ा पार किया है। रिंकू सिंह ने अपनी पहली 50 पारियों में केवल 4 बार 50 का आंकड़ा पार किया है।
विनर: शिवम दुबे
सबसे ज्यादा फोर
शिवम दुबे ने अपने IPL करियर की पहली 50 पारियों में 86 बार फोर लगाई थी। रिंकू सिंह ने अपने IPL की पहली 50 पारियों में 79 बार फोर लगाई थी।
विनर: शिवम दुबे
सबसे ज्यादा सिक्स
शिवम दुबे ने IPL की अपनी पहली 50 पारियों में 101 सिक्सर लगाए थे। रिंकू सिंह ने IPL करियर की पहली 50 पारियों में 50 सिक्सर लगाए हैं।
विनर: शिवम दुबे
सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट
शिवम दुबे की IPL की पहली 50 पारियों की स्ट्राइक रेट 135.2 है। रिंकू सिंह की IPL करियर की पहली 50 पारियों की स्ट्राइक रेट 146.10 है।
विनर: रिंकू सिंह
बेस्ट बैटिंग एवरेज
शिवम दुबे ने अपने IPL करियर की पहली 50 पारियों की एवरेज 25.48 है। रिंकू सिंह की 50 पारियों की एवरेज 32 है।
विनर: रिंकू सिंह
सबसे ज्यादा रन
शिवम दुबे ने अपने IPL करियर की पहली 50 पारियों में 1106 रन बनाए हैं। रिंकू सिंह ने IPL करियर की पहली 50 पारियों में 992 रन बनाए हैं।
विनर: शिवम दुबे
निष्कर्ष
सभी आंकड़ों के नजर में रखते हुए, शिवम दुबे इसमें विजेता बनते हैं। हालांकि T20 में स्ट्राइक रेट बढ़िया होना जरूरी है और दोनों में से रिंकू सिंह की स्ट्राइक रेट बढ़िया है।