सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम टीम टोटल बनाने वाली टीमों के रिकॉर्ड

Pankaj Chavda

दिसम्बर 3, 2025

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट में देशभर की टीमें भाग लेती हैं। इस टूर्नामेंट में हर दिन कुछ न कुछ रिकॉर्ड बनते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कई बार टीमों द्वारा बहुत बड़े-बड़े टोटल भी बनाए गए हैं और कई बार बेहद कम स्कोर पर भी सिमट गए हैं। तो आइए देखते हैं कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम टीम टोटल बनाने वाली टीमों के बारे में।

SMAT में सबसे कम टीम स्कोर

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम टीम टोटल बनाने का खराब रिकॉर्ड त्रिपुरा की टीम के नाम है। त्रिपुरा की टीम झारखंड के खिलाफ धनबाद स्टेडियम में 20 अक्टूबर 2009 को केवल 30 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इस मैच में त्रिपुरा के किसी भी बल्लेबाज ने डबल डिजिट में स्कोर नहीं बनाया था। इस मैच में झारखंड के गेंदबाज मिहिर दिवाकर ने 3.1 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। मिहिर दिवाकर ने इस मैच में दो मेडन ओवर भी डाले थे।

SMAT lowest team totals

अरुणाचल प्रदेश की टीम ने जम्मू कश्मीर के खिलाफ 27 नवंबर 2024 को केवल 32 रनों का टीम टोटल बनाया था। इस मैच में जम्मू कश्मीर के गेंदबाज अबीक मुश्ताक ने केवल 1.1 ओवर में चार विकेट चटकाए थे।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम टीम टोटल बनाने वाली टीमों का पूरा रिकॉर्ड

स्कोर  टीम  विपक्षी टीम  मैदान  तारीख
30  त्रिपुरा  झारखंड  धनबाद  20 अक्टूबर 2009  
32  अरुणाचल प्रदेश  जम्मू और कश्मीर  मुंबई  27 नवम्बर 2024  
40  मणिपुर  पंजाब  जयपुर  18 अक्टूबर 2022  
44  असम  दिल्ली  वडोदरा  6 जनवरी 2016  
49  सिक्किम  गुजरात  सूरत  14 नवम्बर 2019  
50  मिजोरम  उत्तराखंड  राजकोट  20 अक्टूबर 2022  
52  सिक्किम  छत्तीसगढ़  लखनऊ  16 अक्टूबर 2022  
53  मेघालय  हरियाणा  न्यू चंडीगढ़  12 अक्टूबर 2022  
55  मणिपुर  तमिलनाडु  तिरुवनंतपुरम  14 नवम्बर 2019  
55  मणिपुर  विदर्भ  मंगलागिरी  8 नवम्बर 2021  
55  विदर्भ  तमिलनाडु  तिरुवनंतपुरम  17 नवम्बर 2019  
56/8  अरुणाचल प्रदेश  चंडीगढ़  चेन्नई  19 जनवरी 2021  
57  असम  ओडिशा  विशाखापत्तनम  3 दिसम्बर 2024  
58  सिक्किम  झारखंड  लखनऊ  22 अक्टूबर 2022  
58  आंध्र प्रदेश  मध्य प्रदेश  भुवनेश्वर  3 अप्रैल 2015  
58  मिजोरम  हरियाणा  जयपुर  23 अक्टूबर 2023  
58  उत्तर प्रदेश  रेलवे  जयपुर  2 फरवरी 2017  
58  आंध्र प्रदेश  हैदराबाद  हैदराबाद  14 अक्टूबर 2010  
59  बिहार  मध्य प्रदेश  दिल्ली  8 नवम्बर 2021  
59  तमिलनाडु  बंगाल  हैदराबाद  15 मार्च 2011  
60  उत्तर प्रदेश  विदर्भ  तिरुवनंतपुरम  9 नवम्बर 2019  
61  तमिलनाडु  कर्नाटक  कोच्चि  27 मार्च 2015  
62  मिजोरम  बंगाल  कटक  21 फरवरी 2019  
62  मेघालय  मणिपुर  चेन्नई  11 जनवरी 2021  
63  नागालैंड  त्रिपुरा  मुलापाडु  9 नवम्बर 2021  
63  सिक्किम  झारखंड  सूरत  12 नवम्बर 2019  
64  आंध्र प्रदेश  गोवा  विजयनगरम  3 अप्रैल 2014  
65/9  मेघालय  मुंबई  जयपुर  17 अक्टूबर 2023  
65/8  मेघालय  बड़ौदा  जयपुर  27 अक्टूबर 2023  
65  मेघालय  राजस्थान  सूरत  24 फरवरी 2019  
65  अरुणाचल प्रदेश  जम्मू और कश्मीर  न्यू चंडीगढ़  12 अक्टूबर 2022  
65  जम्मू और कश्मीर  केरल  मुलापाडु  27 फरवरी 2019  
65  नागालैंड  आंध्र प्रदेश  मुलापाडु  22 फरवरी 2019  
65  ओडिशा  बंगाल  जमशेदपुर  24 अक्टूबर 2011  

Share With

Leave a Comment