सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट ग्राउंड दक्षिण अफ्रीका के गकेबरहा में स्थित है। इस स्टेडियम को पोर्ट एलिजाबेथ के नाम से भी पहचाना जाता है। इस स्टेडियम की बैठक क्षमता 19,000 है। इस स्टेडियम में 2003 क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला गया था। 2009 इंडियन प्रीमियर लीग इस मैदान में खेला गया था।

टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड
सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट ग्राउंड में पहला टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच 12-13 मार्च 1889 में खेला गया था। इस मैदान में टेस्ट विकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 549 रन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मार्च 1950 में बनाया था। इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 30 रनों में दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 13 फरवरी 1896 में ऑल आउट हो गई थी।

दक्षिण अफ्रीका के इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 196 रन दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर हर्शल गिब्स ने भारत के खिलाफ 16 नवंबर 2001 में बनाया था।
वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड
सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट ग्राउंड में पहला वनडे इंटरनेशनल मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर 1992 में खेला गया था। इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 335 रन पाकिस्तान की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 दिसंबर 2002 में बनाया था। इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 112 रन न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 मार्च 2003 में बनाया था।

दक्षिण अफ्रीका के इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 135 रन पाकिस्तान के क्रिकेटर सलीम इलाही ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 दिसंबर 2002 में बनाया था।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड
सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट ग्राउंड में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 16 दिसंबर 2007 में खेला गया था। इस मैदान में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 180 रन भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 दिसंबर 2023 में बनाया था। इस मैदान में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 124 भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 नवंबर 2024 में बनाया था।
महिला टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड
सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट ग्राउंड में एकमात्र महिला टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच 2-5 दिसंबर 1960 में खेला गया था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने 211 रन और 260 रन बनाए थे और इंग्लैंड की टीम ने 187 और 202 रन बनाकर यह मुकाबला ड्रॉ किया था।
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड
सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट ग्राउंड में पहली महिला टी20 इंटरनेशनल मैच बांग्लादेश की महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच 14 फरवरी 2023 में खेला गया था। इस मैदान में महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 155 रन भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ 20 फरवरी 2023 में बनाया था। इस मैदान में महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 107 रन बांग्लादेश की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के खिलाफ 14 फरवरी 2023 में बनाया था।
साउथ अफ्रीका के सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय टीम का प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स
🏏 टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
रिकॉर्ड प्रकार | विवरण |
पहला टेस्ट मैच | भारत vs साउथ अफ्रीका, 26-29 दिसंबर 1992 |
सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 215 रन vs साउथ अफ्रीका, 26 दिसंबर 1992 |
न्यूनतम टीम टोटल | 201 रन vs साउथ अफ्रीका, 16 नवंबर 2001 |
व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर | 129 रन (कपिल देव) vs साउथ अफ्रीका, 26 दिसंबर 1992 |
🏏 वनडे क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
रिकॉर्ड प्रकार | विवरण |
पहला वनडे मैच | भारत vs साउथ अफ्रीका, 9 दिसंबर 1992 |
सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 274 रन vs साउथ अफ्रीका, 13 फरवरी 2018 |
न्यूनतम टीम टोटल | 147 रन vs साउथ अफ्रीका, 9 दिसंबर 1992 |
व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर | 115 रन (रोहित शर्मा) vs साउथ अफ्रीका, 13 फरवरी 2018 |
🏏 T20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
रिकॉर्ड प्रकार | विवरण |
पहला T20I मैच | भारत vs साउथ अफ्रीका, 12 दिसंबर 2023 |
सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 180 रन vs साउथ अफ्रीका, 12 दिसंबर 2023 |
न्यूनतम टीम टोटल | 124 रन vs साउथ अफ्रीका, 10 नवंबर 2024 |
व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर | 68* रन (रिंकू सिंह) vs साउथ अफ्रीका, 12 दिसंबर 2023 |
🏏 महिला T20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड (भारतीय महिला टीम)
रिकॉर्ड प्रकार | विवरण |
पहला महिला T20I मैच | भारत महिला vs इंग्लैंड महिला, 18 फरवरी 2023 |
सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 155 रन vs आयरलैंड महिला, 20 फरवरी 2023 |
न्यूनतम टीम टोटल | 140 रन vs इंग्लैंड महिला, 18 फरवरी 2023 |
व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर | 87 रन (स्मृति मंधाना) vs आयरलैंड महिला, 20 फरवरी 2023 |