महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे बड़े सफल रन चेज़: टॉप 5 रिकॉर्ड्स और खिलाड़ी

Pankaj Chavda

सितम्बर 21, 2025

महिला वर्ल्ड कप रन चेज़ - thumbnail

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप क्रिकेट जगत में एक बहुत बड़ा टूर्नामेंट होता है। इस टूर्नामेंट में महिला क्रिकेटरों द्वारा अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जाता है। महिला वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में बहुत बड़े-बड़े टीम टोटल बनते हैं और कई बार बहुत बड़े-बड़े रन चेज़ भी सफलतापूर्वक किए जाते हैं। तो आइए देखते हैं कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे सफलतापूर्वक किया गया सबसे बड़े रनों के टोटल के बारे में।


ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 278 रन

meg lanning

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा सफल रन चेज़ ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने किया है। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 19 मार्च 2022 को ऑकलैंड में भारतीय महिला टीम के खिलाफ 278 रनों का पीछा सफलतापूर्वक किया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर मेग लेनिंग ने 97 रन बनाकर प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड जीता था।


साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने 275 रन

laura wolvaardt

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने 275 रनों का पीछा भारतीय टीम के खिलाफ 27 मार्च 2022 को क्राइस्टचर्च के मैदान में किया था। इस मैच में साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर लौरा वोल्वार्ड्ट ने 79 गेंदों में 80 रन और मिग्नॉन डु प्रीज़ ने 63 गेंदों में 52 रन बनाए थे।


ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम 272 रन

महिला वर्ल्ड कप रन चेज़ meg lanning 135 run

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 272 रनों का पीछा साउथ अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ 22 मार्च 2022 को किया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर मेग लेनिंग ने 130 गेंदों में 135 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था।


ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम 258 रन

महिला वर्ल्ड कप रन चेज़ chamari athapaththu

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने श्रीलंका की महिला टीम के खिलाफ 29 जून 2017 को ब्रिस्टल में 258 रनों का पीछा सफलतापूर्वक किया था। आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के इस मैच में श्रीलंका की महिला क्रिकेटर चमारी अटापट्टू ने 143 गेंदों में 22 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 178 रन बनाए थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर मेग लेनिंग ने 135 गेंदों में 152 रन बनाए थे।


श्रीलंका की महिला टीम ने 239 रन

eshani lokusuriyage

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में श्रीलंका की महिला टीम ने इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ 1 फरवरी 2013 को ब्रेबोर्न स्टेडियम में 239 रनों का पीछा सफलतापूर्वक किया था। इस मैच में श्रीलंका की महिला क्रिकेटर ईशानी लोकसुरियाज ने 41 रन बनाए और दो विकेट भी लिए थे।


महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के टॉप रन चेज़ रिकॉर्ड्स

रन चेज़टीमविपक्षी टीमतारीख
278ऑस्ट्रेलिया महिला टीमभारतीय महिला टीम19 मार्च 2022
275साउथ अफ्रीका की महिला टीमभारतीय महिला टीम27 मार्च 2022
272ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमसाउथ अफ्रीका की महिला टीम22 मार्च 2022
258ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमश्रीलंका की महिला टीम29 जून 2017
239श्रीलंका की महिला टीमइंग्लैंड की महिला टीम1 फरवरी 2013

Share With

Leave a Comment