महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़: रिकॉर्ड्स और पूरी सूची

Pankaj Chavda

नवम्बर 1, 2025

महिला क्रिकेट ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त प्रगति की है। महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजी का स्तर, प्रतिस्पर्धा और रोमांच अब पुरुष क्रिकेट के बराबर ही नहीं, बल्कि उससे भी आगे निकल गया है। महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में महिला खिलाड़ियों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से बहुत बड़े-बड़े रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया है। तो आइए देखते हैं कि महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे सफल रन चेज़ के बारे में।

महिला वनडे (WODI) में सबसे बड़ा रन चेज़

महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे सफल रन चेज़ भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के खिलाफ आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 30 अक्टूबर 2025 को डी वाई पाटील क्रिकेट स्टेडियम में किया था। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के खिलाफ 341 रनों का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया था। यह महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रॉड्रिग्स ने 127* रन और हरमनप्रीत कौर ने 89 रन बनाए थे।

womens odi successful run chase

महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज़ 331 रन का था, जिसे ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ 12 अक्टूबर 2025 को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में सफलतापूर्वक पीछा किया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने 142 रन बनाए थे। तो आइए महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में किए गए सफल रन चेज के बारे में देखते हैं।

महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़: शीर्ष सूची

स्कोरटीमविपक्षी टीमस्टेडियमतारीख
341/5भारतऑस्ट्रेलियाडीवाई पाटिल30 अक्टूबर 2025
331/7ऑस्ट्रेलियाभारतविशाखापत्तनम12 अक्टूबर 2025
305/4श्रीलंकादक्षिण अफ्रीकापोटचेफस्ट्रूम17 अप्रैल 2024
289/6ऑस्ट्रेलियान्यूज़ीलैंडनॉर्थ सिडनी14 दिसम्बर 2012
285/4ऑस्ट्रेलियाभारतवानखेड़े28 दिसम्बर 2023
282/2ऑस्ट्रेलियाभारतन्यू चंडीगढ़14 सितम्बर 2025
280/7न्यूज़ीलैंडभारतक्वीनस्टाउन18 फरवरी 2022
280/4ऑस्ट्रेलियाभारतऑकलैंड19 मार्च 2022
278/7श्रीलंकाभारतकोलंबो4 मई 2025
276/5न्यूज़ीलैंडऑस्ट्रेलियाऑकलैंड26 फरवरी 2017
275/5ऑस्ट्रेलियाभारतमैके24 सितम्बर 2021
275/7दक्षिण अफ्रीकाभारतक्राइस्टचर्च27 मार्च 2022
273/5ऑस्ट्रेलियान्यूज़ीलैंडमाउंट माउंगानुई5 मार्च 2017
273/7न्यूज़ीलैंडभारतक्वीनस्टाउन15 फरवरी 2022
272/5ऑस्ट्रेलियादक्षिण अफ्रीकावेलिंगटन22 मार्च 2022
269/4ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडचेन्नई1 मार्च 2007
269/6ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडहोबार्ट26 जनवरी 2014
269/3दक्षिण अफ्रीकाभारतलखनऊ14 मार्च 2021
269/9आयरलैंडस्कॉटलैंडलाहौर18 अप्रैल 2025
267/2न्यूज़ीलैंडपाकिस्तानलिंकन13 नवम्बर 2016
267/8इंग्लैंडऑस्ट्रेलियाब्रिस्टल12 जुलाई 2023
266/8भारतऑस्ट्रेलियामैके26 सितम्बर 2021
265/5दक्षिण अफ्रीकाइंग्लैंडसेंचुरियन12 फरवरी 2016
262/2ऑस्ट्रेलियाश्रीलंकाब्रिस्टल29 जून 2017

Share With

Leave a Comment