टी20 इंटरनेशनल में कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप खिलाड़ियों

Pankaj Chavda

अक्टूबर 21, 2025

बीते हुए कुछ सालों से T20 इंटरनेशनल क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ रही है। T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में क्रिकेटरों ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत की नजर उनकी ओर खींची है। इस फॉर्मेट में खिलाड़ियों ने निरंतरता से रन बनाकर कैलेंडर वर्ष में बहुत रन बनाए हैं। तो आइए देखते हैं कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में।

टी20 इंटरनेशनल में कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन

T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के क्रिकेटर करनबीर सिंह के नाम है। करनबीर सिंह ने 2025 के वर्ष में 32 मैचों में 1488 रन बनाए हैं। भारतीय टीम के लिए कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है। सूर्यकुमार यादव ने 2022 के कैलेंडर वर्ष में 31 मैचों में 1164 रन बनाए थे। पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान ने इस सूची में दो बार अपना नाम शीर्ष पर रखा है।

suryakumar yadav in T20I

T20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप खिलाड़ियों की पूरी सूची

खिलाड़ी का नाम  वर्ष  मैच  पारी  रन  
करनबीर सिंह (AUT)  2025  32  32  1488  
मोहम्मद रिजवान (PAK)  2021  29  26  1326  
सूर्यकुमार यादव (IND)  2022  31  31  1164  
बिलाल ज़लमई (AUT)  2025  36  35  1008  
मोहम्मद रिजवान (PAK)  2022  25  25  996  
फियाज अहमद (BHR)  2025  29 26  945  
बाबर आज़म (PAK)  2021  29  26  939  
मुहम्मद वसीम (UAE)  2024  26  26  909  
मुहम्मद वसीम (UAE)  2023  23  23  863  
के. कटोवस्की-फ्लेमिंग (JPN)  2023  20  20  860  
निजाकत खान (HKG)  2024  28  27  784  
विराट कोहली (IND)  2022  20  20  781  
अंशुमान रथ (HKG)  2023  19  19  778  
ए. शराफु (UAE)  2024  24  24  770  
पीआर स्टर्लिंग (IRE)  2019  20  20  748  
पी. कुरुप (BHR)  2025  29  29  744  
बाबर आज़म (PAK)  2024  24  23  738  
आरजी मुकासा (UGA)  2023  31  31  738  
Share With

Leave a Comment