क्रिकेट जगत में फिलहाल यूनाइटेड अरब अमीरात के कप्तान मोहम्मद वसीम की चर्चा ज्यादा हो रही है। मोहम्मद वसीम ने T20I क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान बनाया है। पहले यह कीर्तिमान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम था। तो आइए मोहम्मद वसीम और रोहित शर्मा के T20I क्रिकेट में कप्तान के रूप में तुलना करते हैं।
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए कप्तान के तौर पर और बल्लेबाज के तौर पर भी खेला है। रोहित शर्मा ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ डरबन क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच खेला था।
मुहम्मद वसीम

मुहम्मद वसीम यूनाइटेड अरब अमीरात की टीम के लिए बल्लेबाज और कप्तान दोनों के तौर पर खेल रहे हैं। मुहम्मद वसीम ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला मैच नामीबिया के खिलाफ आईसीसी ग्राउंड दुबई में 5 अक्टूबर 2021 को खेला था।
रोहित शर्मा Vs मोहम्मद वसीम: T20I बल्लेबाज के रूप में तुलना
आँकड़ा | रोहित शर्मा (भारत) | मोहम्मद वसीम (यूएई) |
मैच | 159 | 80 |
पारियां | 151 | 80 |
रन | 4231 | 2859 |
औसत | 32.05 | 38.12 |
स्ट्राइक रेट | 140.89 | 156.32 |
शतक | 5 | 3 |
अर्धशतक | 32 | 23 |
चौके | 383 | 231 |
छक्के | 205 | 176 |
रोहित शर्मा vs मुहम्मद वसीम – T20I कप्तान के रूप में तुलना
आँकड़ा | रोहित शर्मा (भारत) | मुहम्मद वसीम (यूएई) |
कुल मैच (कप्तान के रूप में) | 62 | 54 |
जीते गए मैच | 50 | 34 |
जीत प्रतिशत | 80.64% | 62.96% |
रन (कप्तान के रूप में) | 1,905 | 1,857 |
बल्लेबाजी औसत | 34.02 | 37.14 |
स्ट्राइक रेट (कप्तान के रूप में) | 149.76 | 156.31 |
छक्के (कप्तान के रूप में) | 105 | 110 (विश्व रिकॉर्ड) |
50+ स्कोर | 16 | 17 |
मुख्य अंतर
- रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप जीता है, जो उन्हें आगे रखता है।
- मोहम्मद वसीम के नाम कप्तान के रूप में T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के और ज्यादा 50+ स्कोर हैं।
- दोनों ही कप्तान के रूप में शानदार बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन रोहित ने बड़ी टीमों के खिलाफ बड़ी पारियां खेली हैं।
- एशिया कप के सभी सीजन के प्लेयर ऑफ द सीरीज: पूरी सूची और खास तथ्य - सितम्बर 7, 2025
- करुण नायर के टेस्ट करियर पर आकाश चोपड़ा की बड़ी भविष्यवाणी - सितम्बर 7, 2025
- IPL में सबसे ज्यादा इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड जीतने वाली टीम और खिलाड़ियों की सूची - सितम्बर 7, 2025