टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज अलग-अलग देशों में मुश्किल परिस्थितियों में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय बल्लेबाजों द्वारा टेस्ट क्रिकेट में अलग-अलग देशों में कई शतक और रनों का पहाड़ खड़ा किया गया है। तो चलिए देखते हैं कि भारतीय बल्लेबाजों द्वारा टेस्ट क्रिकेट में अलग-अलग देशों में 1000 रन बनाने के कीर्तिमान के बारे में।
सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में अलग-अलग 5 देशों में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया में 1809 रन और 6 शतक, इंग्लैंड में 1575 रन और 4 शतक, साउथ अफ्रीका में 1161 रन और 5 शतक, श्रीलंका में 1155 रन और 5 शतक और भारत में 7216 रन और 22 शतक बनाए हैं।
राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में अलग-अलग 4 देशों में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया में 1166 रन और 1 शतक, इंग्लैंड में 1376 रन और 6 शतक, वेस्टइंडीज में 1511 रन और 3 शतक और भारत में 5598 रन और 15 शतक बनाए हैं।
सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अलग-अलग 4 देशों में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड में 1152 रन और 2 शतक, पाकिस्तान में 1001 रन और 3 शतक, वेस्टइंडीज में 1404 रन और 7 शतक और भारत में 5067 रन और 16 शतक बनाए हैं।
वीवीएस लक्ष्मण

भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने टेस्ट क्रिकेट में तीन अलग-अलग देशों में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वीवीएस लक्ष्मण ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया में 1236 रन और 4 शतक, वेस्टइंडीज में 1146 रन और 2 शतक और भारत में 3767 रन और 8 शतक बनाए हैं।
विराट कोहली

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में तीन अलग-अलग देशों में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया में 1542 रन और 7 शतक, इंग्लैंड में 1096 रन और 2 शतक और भारत में 4336 रन और 14 शतक बनाए हैं।