द हंड्रेड में मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) अवार्ड पुरुष और महिला विजेताओं की सूची

Pankaj Chavda

सितम्बर 1, 2025

द हंड्रेड MVP - thumbnail

क्रिकेट जगत में खेली जाने वाली हर एक T20 लीग में मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) का अवार्ड मिलता है। मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर उस खिलाड़ी को मिलता है जो पूरे सीजन में हर क्षेत्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है। मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवार्ड देने के लिए खिलाड़ी के विभिन्न पहलुओं को देखा जाता है। तो आइए देखते हैं कि द हंड्रेड लीग में हर सीजन में मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवार्ड जीतने वाले पुरुष और महिला क्रिकेटरों के बारे में।

पुरुषों के MVPs

वर्षखिलाड़ीटीम
2021लियाम लिविंगस्टोनबर्मिंघम फीनिक्स
2022एडम लिथनॉर्दर्न सुपरचार्जर्स
2023जेमी ओवरटनमैनचेस्टर ओरिजिनल्स
2024सैम करनओवल इनविंसिबल्स
2025जॉर्डन कॉक्सओवल इनविंसिबल्स

महिलाओं के MVPs

वर्षखिलाड़ीटीम
2021डेन वैन नीकर्कओवल इनविंसिबल्स
2022नैट स्किवरट्रेंट रॉकेट्स
2023मरिज़ाने कैपओवल इनविंसिबल्स
2024एनेबल सदरलैंडनॉर्दर्न सुपरचार्जर्स
2025फोएबे लिचफील्डनॉर्दर्न सुपरचार्जर्स

द हंड्रेड में पुरुषों के MVP विजेताओं की वजह

लियाम लिविंगस्टोन (2021, बर्मिंघम फीनिक्स)

द हंड्रेड MVP winner लियाम लिविंगस्टोन (2021, बर्मिंघम फीनिक्स)

लियाम लिविंगस्टोन इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। लियाम लिविंगस्टोन ने द हंड्रेड 2021 के सीजन में 178.46 की स्ट्राइक रेट और 58 की औसत से 348 रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट में 2021 के सीजन में सबसे ज्यादा 27 छक्के लियाम लिविंगस्टोन ने लगाए थे। उन्होंने 2021 के सीजन में पांच विकेट भी चटकाए थे।

एडम लिथ (2022, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स)

द हंड्रेड MVP winner एडम लिथ

इंग्लैंड के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज एडम लिथ ने द हंड्रेड के 2022 के सीजन में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) का अवार्ड जीता था। एडम लिथ ने 2022 के सीजन में 299 रन बनाए थे। इस सीजन में उन्होंने कई आक्रामक पारियां खेली थीं। उन्होंने ओवल इनविंसिबल्स के खिलाफ 33 गेंदों में 3 चौके और 8 छक्कों की मदद से 79 रन बनाए थे।

जेमी ओवरटन (2023, मैनचेस्टर ओरिजिनल्स)

द हंड्रेड MVP winner जेमी ओवरटन (2023, मैनचेस्टर ओरिजिनल्स)

इंग्लैंड के बोलिंग ऑलराउंडर क्रिकेटर जेमी ओवरटन ने 2023 में द हंड्रेड कंपटीशन में मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवार्ड (MVP) जीता था। जेमी ओवरटन ने द हंड्रेड 2023 में 181.9 की स्ट्राइक रेट और 40.4 की औसत से 222 रन बनाए थे। उन्होंने 2023 के सीजन में तीन विकेट और 6 कैच भी लिए थे। द हंड्रेड 2023 में जेमी ओवरटन ने 30 गेंदों में 83 रन ओवल इनविंसिबल्स के खिलाफ बनाए थे, जो उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी थी।

सैम करन (2024, ओवल इनविंसिबल्स)

द हंड्रेड MVP winner सैम करन ओवल इनविंसिबल्स

इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिकेटर सैम करन ने द हंड्रेड 2024 के सीजन में 164.8 की स्ट्राइक रेट और 40.2 की औसत से 201 रन बनाए थे और 17 विकेट भी चटकाए थे। सैम करन का बेस्ट प्रदर्शन लंदन स्पिरिट के खिलाफ 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाना था और 5/16 का बोलिंग प्रदर्शन किया था, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी।

जॉर्डन कोक्स (2025, ओवल इनविंसिबल्स)

द हंड्रेड MVP winner जॉर्डन कोक्स ओवल इनविंसिबल्स

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कोक्स ने द हंड्रेड 2025 के सीजन में मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवार्ड (MVP) जीता है। जॉर्डन कोक्स ने 2025 में द हंड्रेड लीग में 9 मैचों में 173.93 की स्ट्राइक रेट और 61.16 की औसत से 367 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन वेल्स फायर के खिलाफ 29 गेंदों में 10 छक्के और तीन चौकों की मदद से नाबाद 86 रन बनाना था।

द हंड्रेड में महिलाओं के MVP विजेताओं की वजह

डेन वैन नीकर्क (2021, ओवल इनविंसिबल्स)

डेन वैन नीकर्क

दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर क्रिकेटर और कप्तान डेन वैन नीकर्क ने द हंड्रेड 2021 में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) का अवार्ड जीता था। द हंड्रेड 2021 में डेन वैन नीकर्क ने 43.16 की औसत से 259 रन और 8 विकेट लिए थे। 2021 में ओवल इनविंसिबल्स की टीम को चैंपियन बनने में उनका अहम योगदान था।

नैट स्किवर (2022, ट्रेंट रॉकेट्स)

नैट स्किवर

इंग्लैंड की ऑलराउंडर क्रिकेटर नैट स्किवर ने द हंड्रेड 2022 में ट्रेंट रॉकेट्स की टीम के लिए 6 मैचों में 228 रन और 6 विकेट चटकाए थे। 2022 में उनका बेस्ट प्रदर्शन साउदर्न ब्रेव की टीम के खिलाफ 36 गेंदों में 72 रन बनाना था।

मारिजाने कैप (2023, ओवल इनविंसिबल्स)

मारिजाने कैप

दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर क्रिकेटर मारिजाने कैप ने द हंड्रेड 2023 में ओवल इनविंसिबल्स की टीम के लिए 147 रन और 11 विकेट चटकाए थे। मारिजाने कैप ने बल्ले और गेंद के प्रदर्शन से मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) का अवार्ड जीता था।

एनेबल सदरलैंड (2024, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स)

एनेबल सदरलैंड

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर क्रिकेटर एनेबल सदरलैंड ने द हंड्रेड 2024 में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम के लिए 137.6 की स्ट्राइक रेट और 35.30 की औसत से 212 रन बनाए थे और उन्होंने इस सीजन में 10 विकेट भी चटकाए थे। द हंड्रेड 2024 में एनेबल सदरलैंड का बेस्ट प्रदर्शन ओवल इनविंसिबल्स की टीम के खिलाफ 40 गेंदों में नाबाद 63 रन और 4/11 था।

फोएबे लीचफील्ड (2025, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स)

फोएबे लीचफील्ड

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर फोएबे लीचफील्ड ने द हंड्रेड 2025 में 10 मैचों में 157.83 की स्ट्राइक रेट और 41.71 की औसत से 292 रन बनाए थे। 2025 में उन्होंने तेज खेलकर नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स वूमेन की टीम को बढ़िया शुरुआत दी थी।

Share With

Leave a Comment