विराट कोहली और रोहित शर्मा का हर एक देश में तीनों फॉर्मेट में प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ है। लेकिन जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाती है, तब रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर हर एक क्रिकेट प्रेमी की नजर होती है। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया में शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं। तो आइए देखते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में, जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है।
ऑस्ट्रेलिया में वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा का प्रदर्शन
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 33 मैच खेले हैं। रोहित शर्मा ने 33 मैचों में 33 पारियों में 89.89 की स्ट्राइक रेट और 56.66 की औसत से ऑस्ट्रेलिया में 1530 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 शतक और 5 अर्धशतक बनाए हैं। तो आइए रोहित शर्मा की 6 शतकों के बारे में देखते हैं।

रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया में वनडे क्रिकेट में शतक
| रन | विरुद्ध | स्टेडियम | तारीख |
| 138 | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम | 28 जनवरी 2015 |
| 137 | बांग्लादेश | मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम | 19 मार्च 2015 |
| 171* | ऑस्ट्रेलिया | पर्थ क्रिकेट स्टेडियम | 12 जनवरी 2016 |
| 124 | ऑस्ट्रेलिया | गाबा क्रिकेट स्टेडियम | 15 जनवरी 2016 |
| 133 | ऑस्ट्रेलिया | सिडनी क्रिकेट स्टेडियम | 12 जनवरी 2019 |
| 121 | ऑस्ट्रेलिया | सिडनी क्रिकेट स्टेडियम | 25 अक्टूबर 2025 |
विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड्स
विराट कोहली और रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 32 मैच खेले हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में वनडे क्रिकेट में 32 मैचों में 32 पारियों में 88.50 की स्ट्राइक रेट और 50.03 की औसत से 1401 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर वनडे फॉर्मेट में पांच शतक और 7 अर्धशतक बनाए हैं। तो आइए विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया में लगाए गए वनडे क्रिकेट के शतकों के बारे में देखते हैं।

विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया में वनडे क्रिकेट में शतक
| रन | विरुद्ध | स्टेडियम | तारीख |
| 133* | श्रीलंका | होबार्ट क्रिकेट स्टेडियम | 28 फरवरी 2012 |
| 107 | पाकिस्तान | एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम | 15 फरवरी 2015 |
| 117 | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम | 17 जनवरी 2016 |
| 106 | ऑस्ट्रेलिया | कैनबरा क्रिकेट स्टेडियम | 20 जनवरी 2016 |
| 104 | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम | 15 जनवरी 2019 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025