वानखेड़े स्टेडियम की पूरी जानकारी: इतिहास, रिकॉर्ड्स और रोचक तथ्य

Pankaj Chavda

April 26, 2025

वानखेड़े स्टेडियम - thumbnail

मुंबई का सबसे लोकप्रिय स्टेडियम वानखेड़े स्टेडियम है। जिसका निर्माण 1974 में हुआ था। वानखेड़े स्टेडियम के वास्तुकार शशि प्रभु एवं अन्य टीम थी। इस ग्राउंड का मालिक मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) है। इस स्टेडियम में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा को 2023 में स्थापित किया गया था।

वानखेड़े स्टेडियम in mumbai

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा वानखेड़े स्टेडियम का संचालन होता है। वानखेड़े स्टेडियम की बैठक क्षमता 33,100 है। 2011 के वर्ल्ड कप से पहले इस मैदान का नवीनीकरण पी.के. दास ने किया था। नवीनीकरण से पहले इस मैदान की बैठक क्षमता तकरीबन 39,000 की थी।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और सीमा रेखा

भारत का प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियम वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत बढ़िया है। यहां गेंदबाजी में अतिरिक्त बाउंस मिलता है। मरीन ड्राइव के किनारे पर होने से इस मैदान में शुरुआती ओवरों में बहुत स्विंग मिलता है। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में इस स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर 246 रनों का है। वानखेड़े मैदान में सभी ओर की सीमा रेखा की लंबाई 70 मीटर है। सफेद गेंद क्रिकेट में यहां उच्च स्कोर बनते हैं। टेस्ट क्रिकेट में 2004 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मैच में इस मैदान की पिच पर बहुत टिप्पणियां हुई थीं। इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में कोई भी टीम 150+ स्कोर चेज नहीं कर पाई है।

वानखेड़े pitch report by rohit sharma

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के वानखेड़े में रिकॉर्ड

2011 के वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मैदान में एम.एस. धोनी ने सिक्स लगाकर भारत को 2011 के वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाया था। टी20 वर्ल्ड कप 2016 की सेमीफाइनल का मुकाबला भारत बनाम वेस्टइंडीज इस मैदान में खेला गया था। 2023 वर्ल्ड कप की सेमीफाइनल में विराट कोहली ने अपना वनडे करियर का 50वां शतक इसी मैदान में 15 नवंबर 2023 को लगाया था। इब्राहिम जादरान पहले अफगानी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वानखेड़े में अपना वनडे शतक लगाया हो। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने इसी मैदान में अपना पहला दोहरा शतक अफगानिस्तान की टीम के सामने जड़ दिया था।

Maxwell double hundread in Wankhede stadium

वानखेड़े स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट का मुकाबला 23-29 जनवरी 1975 में इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। पहला वनडे मैच 17 जनवरी 1987 में भारत बनाम श्रीलंका का हुआ था। पहला टी20I 22 दिसंबर 2012 को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गया था।

पहला विमेंस टेस्ट मैच 10-13 फरवरी 1984 को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेला गया था। पहला विमेंस वनडे मैच आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच 23 दिसंबर 1997 में हुआ था। पहला विमेंस टी20 का मुकाबला 31 मार्च 2016 में वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड की टीम के बीच खेला गया था।

वानखेड़े स्टेडियम में IPL के रिकॉर्ड

Mumbai indian team in wankhede stadium

IPL इतिहास का वानखेड़े स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 277 रन मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ किया था। इस मैदान का आईपीएल में सबसे कम स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 67 रन में सिमट गया था। रोहित शर्मा ने इस मैदान में 102 छक्के लगाए हैं। इस मैदान में सबसे सफल रन चेज मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 214 रन किए थे।

स्टैंड्स

  • सुनील गावस्कर स्टैंड
  • सचिन तेंदुलकर स्टैंड
  • रोहित शर्मा स्टैंड
  • नॉर्थ स्टैंड
  • विजय मर्चेंट स्टैंड
  • MCA स्टैंड
  • शरद पवार स्टैंड
  • गरवारे स्टैंड
  • ग्रैंड स्टैंड
Share With

Leave a Comment