विलोमूर पार्क, दक्षिण अफ्रीका: वनडे, टी20I और महिला क्रिकेट के रिकॉर्ड्स

Pankaj Chavda

सितम्बर 1, 2025

विलोमूर पार्क - thumbnail

विलोमूर पार्क दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में स्थित है। इस स्टेडियम का निर्माण 1924 में हुआ था। इस स्टेडियम को मल्टीपरपज स्टेडियम के तौर पर बनाया गया है। 2003 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दो मैच इस मैदान में खेले गए थे। इस स्टेडियम की बैठक क्षमता तकरीबन 20,000 है।

वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड

विलोमूर पार्क में पहला वनडे इंटरनेशनल मैच जिंबाब्वे और भारत के बीच 9 फरवरी 1997 को खेला गया था। इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 399 दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जिंबाब्वे के खिलाफ 22 अक्टूबर 2010 को बनाया था। इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 91 रन में नीदरलैंड की टीम बरमूडा के खिलाफ 2 दिसंबर 2006 को ऑल आउट हो गई थी।

hashim amla 140 run at विलोमूर पार्क

बेनोनी के इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 140 रन दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर हाशिम अमला ने बांग्लादेश के खिलाफ 9 नवंबर 2008 को बनाया था।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड

विलोमूर पार्क में पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बोत्सवाना और युगांडा के बीच 15 सितंबर 2022 को खेला गया था। इस मैदान में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 205 रन बोत्सवाना की टीम ने इस्वातिनी के खिलाफ 29 मई 2023 को बनाया था। इस मैदान में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 35 रन में कैमरून की टीम सिएरा लियोन की टीम के खिलाफ 10 दिसंबर 2023 को ऑल आउट हो गई थी।

Riazat Ali Shah 98_ run at विलोमूर पार्क

दक्षिण अफ्रीका के इस मैदान में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 98* रन युगांडा के क्रिकेटर रियाजत अली शाह ने तंजानिया की टीम के खिलाफ 22 सितंबर 2022 को बनाया था।

महिला वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड

विलोमूर पार्क में पहली महिला वनडे इंटरनेशनल मैच श्रीलंका की महिला टीम और वेस्टइंडीज की महिला टीम के बीच 28 मार्च 2005 को खेला गया था। इस मैदान में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 316 रन दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने बांग्लादेश की महिला टीम के खिलाफ 23 दिसंबर 2023 को बनाया था। इस मैदान में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 100 रन में बांग्लादेश की महिला टीम दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ 23 दिसंबर 2023 को ऑल आउट हो गई थी।

laura wolvaardt

बेनोनी के इस मैदान में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 126 रन दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेटर लौरा वोल्वार्ड्ट ने बांग्लादेश की महिला टीम के खिलाफ 23 दिसंबर 2023 को बनाया था।

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड

विलोमूर पार्क में पहली महिला टी20 इंटरनेशनल मैच पाकिस्तान की महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बीच 22 मई 2009 को खेला गया था। इस मैदान में महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 204 रन इंग्लैंड की महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ 27 नवंबर 2024 को बनाया था। इस मैदान में महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 119 रन श्रीलंका की महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ 27 मार्च 2024 को बनाया था।

laura wolvaardt t20i century

बेनोनी के इस मैदान में महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 102 रन दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेटर लौरा वोल्वार्ड्ट ने श्रीलंका की महिला टीम के खिलाफ 27 मार्च 2024 को बनाया था।

Share With

Leave a Comment