महिला वनडे क्रिकेट में कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ियों

Pankaj Chavda

अक्टूबर 7, 2025

महिला वनडे कैलेंडर रन - thumbnail

महिला वनडे इंटरनेशनल(ODI) क्रिकेट में महिला क्रिकेटरों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के प्रदर्शन से महिला क्रिकेट को विश्व जगत में नाम कमाया है। वनडे फॉर्मेट में महिला क्रिकेटरों ने अपने रनों से न केवल टीम को जीत दिलाई, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों की नजर भी महिला क्रिकेट की ओर खींची है। तो आइए देखते हैं उन महिला क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

स्मृति मंधाना (IND)

महिला वनडे कैलेंडर रन smriti mandhana

महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के नाम है। भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 2025 के साल में 17 मैचों में 982 रन बनाए हैं। 2025 के साल में स्मृति मंधाना ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में चार शतक भी बनाए हैं।

बेलिंडा क्लार्क (AUS)

belinda clark

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर बेलिंडा क्लार्क ने महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 1997 के साल में 16 मैचों में 970 रन बनाए हैं। 1997 के साल में बेलिंडा क्लार्क ने व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 229* रन बनाया था। बेलिंडा क्लार्क ने 1997 के कैलेंडर वर्ष में तीन शतक भी बनाए थे।

लौरा वोल्वार्ड्ट (SA)

laura wolvaardt odi century

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर लौरा वोल्वार्ड्ट ने 2022 के कैलेंडर वर्ष में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 मैचों में 882 रन बनाए थे। 2022 के साल में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर लौरा वोल्वार्ड्ट ने एक शतक भी बनाया था।

महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटरों की सूची

खिलाड़ी का नामवर्षमैचरनशतक
स्मृति मंधाना (भारत)2025179824
बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)1997169703
लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका)2022188821
डेबी हॉकली (न्यूजीलैंड)1997168802
एमी सैटरथवेट (न्यूजीलैंड)2016158533
बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)2000168422
नैट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड)2022178332
सारा टेलर (इंग्लैंड)2005208072
दीप्ति शर्मा (भारत)2017207871
मिताली राज (भारत)2017197832
प्रतिका रावल (भारत)2025177732
मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)2016157612
हरमनप्रीत कौर (भारत)2022167542
ताजमिन ब्रिट्स (दक्षिण अफ्रीका)2025117495
स्मृति मंधाना (भारत)2023217471

Share With

Leave a Comment