महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में हर एक टीम शानदार प्रदर्शन करती है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीम सभी टीमों से बेहतरीन प्रदर्शन करती हैं। इसलिए महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की सबसे दो सफल टीमें ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम और इंग्लैंड की महिला टीम हैं। तो आइए महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की दो सफल टीमों के कप्तानों के आंकड़ों की तुलना करते हैं।
महिला वर्ल्ड कप की दो सफल टीमों के कप्तानों के नाम
- ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान: एलेक्सा हेली
- इंग्लैंड की महिला टीम की कप्तान: नैट साइवर-ब्रंट
एलेक्सा हेली के आंकड़े

एलेक्सा हेली ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में 18 मैच खेले हैं जिनमें 15 पारियों में बल्लेबाजी की है। एलेक्सा हेली ने 15 पारियों में 109.05 की स्ट्राइक रेट और 48.15 की औसत से 626 रन बनाए हैं। एलेक्सा हेली ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में दो शतक और तीन अर्धशतक बनाए हैं। उन्होंने दो छक्के और 88 चौके भी लगाए हैं।
नैट साइवर-ब्रंट के आंकड़े

इंग्लैंड की टीम की महिला कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में 20 मैच खेले हैं जिनमें 18 पारियों में बल्लेबाजी की है। नैट साइवर-ब्रंट ने 98.12 की स्ट्राइक रेट और 55.80 की औसत से 837 रन बनाए हैं। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में नेट जेवियर ब्रंट ने 4 शतक और 2 अर्धशतक भी बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में नैट साइवर-ब्रंट ने पांच छक्के और 87 चौके भी लगाए हैं।
दो सफल टीमों के कप्तानों: एलेक्सा हेली और नैट साइवर-ब्रंट के आंकड़ों की तुलना
आँकड़े | एलेक्सा हेली (ऑस्ट्रेलिया) | नैट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) |
मैच | 18 | 20 |
पारियां | 15 | 18 |
रन | 626 | 837 |
स्ट्राइक रेट | 109.05 | 98.12 |
औसत | 48.15 | 55.80 |
शतक | 2 | 4 |
अर्धशतक | 3 | 2 |
छक्के | 2 | 5 |
चौके | 88 | 87 |
- महिला वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम का प्रदर्शन और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स - अक्टूबर 12, 2025
- महिला वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली बल्लेबाजों की सूची - अक्टूबर 10, 2025
- महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक: जानें टॉप 5 रिकॉर्डधारी बल्लेबाज - अक्टूबर 10, 2025