महिला वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम का प्रदर्शन और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

Pankaj Chavda

अक्टूबर 12, 2025

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत 1973 से हुई थी। अब तक भारतीय महिला टीम दो बार फाइनल में पहुंची है और दोनों बार भारतीय महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा है। तो आइए देखते हैं कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम का प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स के बारे में।

2005 के फाइनल में भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार भारतीय महिला टीम 2005 में पहुंची थी। 2005 के फाइनल का मुकाबला साउथ अफ्रीका के सेंचुरियन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2005 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने पहली पारी में 215 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर करेन रोल्टन ने 107* रन बनाए थे।

2005 cricket worldcup

भारतीय महिला टीम 216 रनों का पीछा करने उतरी, तब केवल 170 रन में ऑल आउट हो गई थी। भारतीय टीम की ओर से अंजू जैन ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने यह मुकाबला 98 रनों से जीत लिया था।

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2017 के फाइनल में भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में दूसरी बार भारतीय टीम 2017 में पहुंची थी। 2017 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन में खेला गया था। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2017 के फाइनल का मुकाबला इंग्लैंड की महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच खेला गया था। इस फाइनल में इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। इंग्लैंड की महिला टीम ने पहली बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए थे।

2017 women's cricket worldcup

भारतीय महिला टीम 229 रनों का पीछा करने उतरी, तब केवल 219 रन ही बना पाई थी। भारतीय टीम की ओर से पूनम रावत ने 86 रन बनाए थे। इस मुकाबले में इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर अन्या श्रबसोल ने 6/46 का प्रदर्शन करके प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड जीता था। इंग्लैंड की महिला टीम ने यह मुकाबला 9 रनों से जीता था।


महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर 2025 को डी वाई पाटील क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच खेला गया था। आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने पहली पारी में 298 रन बनाए थे। पहली पारी में भारतीय टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने 87 रन और दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए थे। पहली पारी में 50 ओवर में भारतीय महिला टीम ने 298/7 बनाए थे।

icc womes worldcup winner 2025

साउथ अफ्रीका की महिला टीम जब इन रनों का पीछा करने उतरी, तब साउथ अफ्रीका की सलामी महिला बल्लेबाजों ने 51 रनों की साझेदारी बनाई थी। साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर लौरा वुल्फार्ट ने 98 गेंदों में 101 रन बनाए थे। लेकिन फिर भी साउथ अफ्रीका की महिला टीम 246 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। भारतीय महिला टीम ने यह मुकाबला 52 रनों से जीता था। इस फाइनल मैच में भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने 87 रन और 2 विकेट चटकाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था।


Share With

Leave a Comment