आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में कई महिला क्रिकेटरों ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में कई महिला क्रिकेटरों ने मल्टीपल शतक भी बनाए हैं। तो आइए देखते हैं कि आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
नेट जेवियर ब्रंट (ENG-W)

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नेट जेवियर ब्रंट के नाम है। नेट जेवियर ब्रंट ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में 4 सेंचुरी लगाई हैं। नेट जेवियर ब्रंट ने इस टूर्नामेंट में दो अर्धशतक भी बनाए हैं। नेट जेवियर ब्रंट ने इस टूर्नामेंट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 148* रन बनाया है।
रन | विरोधी टीम | तारीख |
137 | पाकिस्तान | 27 जून 2017 |
129 | न्यू जीलैंड | 12 जुलाई 2017 |
109* | ऑस्ट्रेलिया | 5 मार्च 2022 |
148* | ऑस्ट्रेलिया | 3 अप्रैल 2022 |
सूजी बेट्स (NZ-W)

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में न्यू जीलैंड की महिला क्रिकेटर सूजी बेट्स ने 4 शतक बनाए हैं। सूजी बेट्स ने इस टूर्नामेंट में 5 अर्धशतक भी बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में सूजी बेट्स का बेस्ट स्कोर 168 रन है।
रन | विरोधी टीम | तारीख |
168 | पाकिस्तान | 19 मार्च 2009 |
102 | ऑस्ट्रेलिया | 5 फरवरी 2013 |
106* | श्रीलंका | 24 जून 2017 |
126 | पाकिस्तान | 26 मार्च 2022 |
चार्लोट एडवर्ड्स (ENG-W)

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स ने आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में 30 मैचों में चार शतक बनाए हैं। चार्लोट एडवर्ड्स ने इस टूर्नामेंट में 7 अर्धशतक भी बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में चार्लोट एडवर्ड्स का बेस्ट स्कोर 173* रन है।
रन | विरोधी टीम | तारीख |
173* | आयरलैंड | 16 दिसंबर 1997 |
139* | नीदरलैंड | 30 नवम्बर 2000 |
109 | भारत | 3 फरवरी 2013 |
106* | न्यू जीलैंड | 15 फरवरी 2013 |
जेनिथ ब्रिटेन (ENG-W)

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर जेनिथ ब्रिटेन ने आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में 36 मैचों में 4 शतक बनाए हैं। जेनिथ ब्रिटेन ने इस टूर्नामेंट में तीन अर्धशतक भी बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में जेनिथ ब्रिटेन का बेस्ट स्कोर 138* रन है।
रन | विरोधी टीम | तारीख |
138* | इंटरनेशनल 11 | 14 जनवरी 1982 |
104 | डेनमार्क | 20 जुलाई 1993 |
100 | भारत | 25 जुलाई 1993 |
138 | पाकिस्तान | 12 दिसंबर 1997 |
- आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला बल्लेबाजें - सितम्बर 22, 2025
- आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का सबसे कम टीम टोटल और रिकॉर्ड्स - सितम्बर 22, 2025
- हर्षा भोगले ने शुभमन गिल को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया - सितम्बर 21, 2025