महिला क्रिकेट विश्व कप 1973 से खेला जाना शुरू हुआ है और तब से हर सीजन में गेंदबाजों का दबदबा नजर आता है। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में हर सीजन महिला गेंदबाजी बहुत विकट साबित होती है। तो आइए देखते हैं कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के हर सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटरों के बारे में।
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर

महिला क्रिकेट विश्व कप के पहले सीजन 1973 में इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर एनिड बेकवेल ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे। एनिड बेकवेल ने विश्व कप के पहले सीजन में 14 विकेट चटकाए थे। महिला विश्व कप में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर लिन फुल्सटन के नाम है। लिन फुल्सटन ने 1982 के महिला विश्व कप के एक सीजन में 23 विकेट चटकाए थे। लिन फुल्सटन लगातार दो महिला विश्व कप में टॉप विकेट टेकर रही थीं। उन्होंने 1988 के विश्व कप में भी 16 विकेट चटकाकर टॉप पर रही थीं। भारतीय महिला क्रिकेटर नीतू डेविड ने 2005 के महिला विश्व कप में 20 विकेट लिए थे। तो आइए महिला क्रिकेट विश्व कप के हर सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली महिला क्रिकेटरों की अंक तालिका के बारे में देखते हैं।
वर्ष | सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी (देश) | विकेटों की संख्या |
1973 | एनिड बेकवेल (इंग्लैंड) | 14 |
1978 | शेरोन ट्रेड्रिया (ऑस्ट्रेलिया) | 13 |
1982 | लिन फुल्सटन (ऑस्ट्रेलिया) | 23 |
1988 | लिन फुल्सटन (ऑस्ट्रेलिया) | 16 |
1993 | करेन स्मिथीज़ (इंग्लैंड) | 15 |
1997 | डेबी हॉकली (न्यूज़ीलैंड) | 20 |
2000 | चारमेन मेसन (ऑस्ट्रेलिया) | 13 |
2005 | नीतू डेविड (भारत) | 20 |
2009 | लॉरा मार्श (इंग्लैंड) | 16 |
2013 | मेगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया) | 15 |
2017 | डेन वैन नीकेर्क (दक्षिण अफ्रीका) | 15 |
2022 | सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) | 21 |
- एलिसा हीली का धमाका: महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने रचा नया रिकॉर्ड - अक्टूबर 13, 2025
- ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स - अक्टूबर 12, 2025
- महिला वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम का प्रदर्शन और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स - अक्टूबर 12, 2025