आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों के लिए 1000 रन बनाना बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। यह आंकड़ा न सिर्फ बल्लेबाजों की निरंतरता का प्रमाण देता है, बल्कि यह उन बल्लेबाजों की प्रतिभा और बड़े टूर्नामेंट में निडरता से खेलने की काबिलियत का प्रमाण भी देता है। आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में कई दिग्गज महिला क्रिकेटरों ने यह माइलस्टोन हासिल कर लिया है। तो आइए देखते हैं कि आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली महिला क्रिकेटरों के बारे में।
महिला वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन
आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर लौरा लौरा वोल्वार्ट के नाम है। साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर लौरा वोल्वार्ड्ट ने आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में 21 मैचों में 1000 रन बना दिए थे। लौरा लौरा वोल्वार्ट ने यह माइलस्टोन पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 21 अक्टूबर 2025 को आर प्रेमदास स्टेडियम में हासिल किया था। भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने यह मुकाम 29 मैचों में और हरमनप्रीत कौर ने 31 मैचों में सर कर लिया था।

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में 1000 रन बनाने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची:
| खिलाड़ी का नाम | मैच | पारियां | 1000 रन बनाने की तारीख |
| लौरा वोल्वार्ट (SA) | 21 | 21 | 21 अक्टूबर 2025 |
| सूजी बेट्स (NZ) | 22 | 21 | 7 मार्च 2022 |
| नैट स्किवर ब्रंट (ENG) | 24 | 22 | 22 अक्टूबर 2025 |
| चार्लोट एडवर्ड्स (ENG) | 25 | 24 | 3 फरवरी 2013 |
| बेलिंडा क्लार्क (AUS) | 25 | 22 | 28 मार्च 2005 |
| मिताली राज (IND) | 29 | 27 | 15 जुलाई 2017 |
| जेनेट ब्रिटिन (ENG) | 29 | 28 | 1 अगस्त 1993 |
| डेबी हॉकले (NZ) | 31 | 29 | 13 दिसंबर 1997 |
| हरमनप्रीत कौर (IND) | 31 | 27 | 19 अक्टूबर 2025 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025