वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में विश्व की शीर्ष टीमों के बीच मुकाबला होता है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में विश्व की बड़ी-बड़ी टीमों के साथ मुकाबला होता है, इसलिए यहां पर रन बनाना बहुत मुश्किल होता है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा भी ऐसी कठिन परिस्थितियों में रन बनाए गए हैं। तो आइए देखते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज: टॉप स्कोरर सूची
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। WTC में शुभमन गिल ने 39 मैचों में 43.47 की औसत से 2826 रन बनाए हैं। इस चैंपियनशिप में शुभमन गिल ने 10 शतक भी बनाए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड में ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है। ऋषभ पंत ने 38 मैचों में 2731 रन बनाए हैं। इस सूची में भारतीय युवा बल्लेबाजों का दबदबा नजर आता है।
खिलाड़ियों का नाम | मैच | पारियां | रन |
शुभमन गिल | 39 | 71 | 2826 |
ऋषभ पंत | 38 | 67 | 2731 |
रोहित शर्मा | 40 | 69 | 2716 |
विराट कोहली | 46 | 79 | 2617 |
रविंद्र जडेजा | 46 | 69 | 2505 |
यशस्वी जयसवाल | 26 | 48 | 2420 |
केएल राहुल | 31 | 57 | 2022 |
चेतेश्वर पुजारा | 35 | 62 | 1769 |
अजिंक्य रहाणे | 29 | 49 | 1589 |
मयंक अग्रवाल | 19 | 33 | 1293 |
रविचंद्रन अश्विन | 41 | 58 | 1142 |
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों का प्रदर्शन
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 40 मैचों में 69 पारियों में 2716 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 46 मैचों में 2617 रन बनाए हैं। चेतेश्वर पुजारा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 35 मैचों में 1769 रन बनाए हैं। इस सूची में अजिंक्य रहाणे ने 29 मैचों में 49 पारियों में 1589 रन बनाए हैं।
- ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स - अक्टूबर 12, 2025
- महिला वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम का प्रदर्शन और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स - अक्टूबर 12, 2025
- महिला वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली बल्लेबाजों की सूची - अक्टूबर 10, 2025